Delhi: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू कहा है। उन्होंने कैम्ब्रिज में राहुल के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी हदें लांघ दी हैं। यह आदमी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक हो गया है। अब ये लोगों को भारत को बांटने के लिए उकसा रहा है। भारत के लोकप्रिय और चहेते प्रधानमंत्री का एकमात्र मंत्र है ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत।’
रिजिजू मे एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं, लेकिन विदेशियों को नहीं पता है कि वे हकीकत में पप्पू हैं। उनके फूलिश (मूर्खतापूर्ण) स्टेटमेंट्स पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन देश विरोधी ताकतें उनके देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल भारत की इमेज बिगाड़ने के लिए कर रही हैं।
राहुल ने कहा था कि विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। मेरे खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन ये केस ऐसी चीजों के लिए दर्ज किए गए, जो आपराधिक नहीं थीं। जब देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर इस तरह का हमला हो रहा हो तो विपक्ष के तौर पर आपके लिए लोगों से बात करना मुश्किल हो जाता है।
राहुल ने कहा था कि बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस है। मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझे इंटेलिजेंस अफसरों ने बुलाकर कहा था कि आप फोन पर जो कुछ भी कहें, बेहद सतर्क होकर कहें, क्योंकि हम इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह एक ऐसा दबाव है, जो हम महसूस करते हैं।
राहुल ने यह भी कहा था कि लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा संसद, फ्री प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। आज यह सब मजबूर होते जा रहे हैं। इसलिए हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं। भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया गया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीत है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है। विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो हिंसक था।
राहुल ने बताया था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक अनजान आदमी मेरे पास आया। उसने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहता है। उसने पूछा कि क्या मैं सच में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आया हूं। उसने आसपास के कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सभी आतंकवादी हैं। मुझे लगा कि मैं मुश्किल में हूं क्योंकि आतंकवादी मुझे मार डालेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया क्योंकि यह सुनने की शक्ति है।
राहुल गांधी के इन बयानों पर किरेन रिजिजू से पहले दूसरे भाजपा नेताओं ने भी जमकर हमला बोला था। अनुराग ठाकुर ने पेगासस मुद्दे पर कहा था कि यह कहीं और नहीं बल्कि राहुल के दिल-दिमाग में हुआ है। उनकी क्या मजबूरी थी जो अपना फोन जमा नहीं करवाया। ऐसा क्या था उनके फोन में। एक के बाद एक हार को वे पचा नहीं पा रहे हैं, जिस तरह से वे विदेश धरती पर, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए भारत को बदनाम करते हैं, इससे ये सवाल सामने आता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?
ये भी पढ़े: राहुल गांधी ने इससे की थी RSS की तुलना, लंदन में बताया फासीवादी संगठन
Lok Sabha Election 2024: देवरिया जिले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी रविंदर…
PM Modi In Punjab: पंजाब के जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Heart Health: हृदय रोग और इससे संबंधित बीमारियां, दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही हैं।…
Hardoi News: हरदोई जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के हरदोई-सांडी मार्ग पर सांडी…
Loksabha election Sixth Phase: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत छठवें चरण में उत्तर प्रदेश…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के राज में…
This website uses cookies.