Advertisement

दिल्ली MCD चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, घर-घर फ्री RO लगाने का किया वादा

Share
Advertisement

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों से तैयारियां करते हुए नजर आ रही है। वहीं चुनावी प्रचार भी सभी पार्टियों कि ओर से तेजी से किया जा रहा है। बता दें इसी चुनाव प्रचार के साथ-साथ सभी पार्टियां भी कई तरह की घोषणाएं करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं 4 दिसंबर को एमसीडी के चुनाव होने वाले है और 7 दिसंबर को इनके परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे है, वैसे ही सभी पार्टियां अपना घोषणा पत्र भी जारी कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं इसी घोषणा पत्र के साथ कांग्रेस ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए घर-घर RO लगाने का वादा किया है।

Advertisement

घर-घर लगाएंगे RO

अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 28 लाख परिवारों को स्वच्छ पानी के लिए फ्री RO बांटने को शामिल किया है। इसी के साथ ही कांग्रेस ने नारा दिया, ‘गंदे पानी का हल, RO जल’। कांग्रेस ने दिल्ली में गरीब लोगों को साफ पानी के लिए सभी परिवारों (गरीब) को RO देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने कहा कि MCD चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस दिल्ली के गरीब लोगों को स्वच्छ पानी देगी और RO का इंतजाम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *