Advertisement

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi

CM Yogi

Share
Advertisement

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए ही नहीं। वहीं जब रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बन गया तो कहते हैं राम सबके हैं। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे ही चुनाव के समय आप इनके माई बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानते नहीं हैं।

Advertisement

सपा, बसपा और कांग्रेस का काम झूठ बोलना है। इनका मेनिफेस्टो भी कुछ इसी तरह का है। उसमें अल्पसंख्यकों को खाने पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गयी है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन का खान पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। दरअसल, अल्पसंख्यक समाज को गौ मांस पसंद है, जिसे हम होने नहीं देंगे। हम गौ माता की रक्षा के लिए जान भी देंगे। अयोध्या के महाराज दिलीप ने गौ माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था। ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है। सपा और कांग्रेस को गलतफहमी है कि वह किसी की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता देंगे। प्रदेश में गौकशी की बात तो दूर कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिये जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फरीदपुर (बरेली) में आंवला लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्हाेंने लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के पक्ष में वोट की अपील की।

जय श्री राम का नारा लगाने पर सपा जेल में बंद करने की देती थी धमकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं की बंदरबांट होती थी। कांग्रेस सरकार तो प्रभु श्रीराम और कृष्ण भगवान के अस्तित्व पर सवाल करती थी। वहीं सपा के लोग जय श्री राम का नारा लगाने पर जेल में बंद कर देने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं कहते थे कि अयोध्या में कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है। वहीं वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर सभी ने देखी है। अयोध्या में रामलला का दिव्य, नव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार है। देश और विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने भी आ रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया में भारत का सम्मान भी बढ़ा है।

कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकार में अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर थे, वहीं आज किसानों की आय दोगुनी हो गयी है। उन्हे सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। देश के जरूरतमंदों को फ्री राशन, रसोई गैस कनेक्शन और आवास की सुविधा दी जा रही है। वहीं देश में जो लोग फ्री आवास की सुविधा से छूट गये हैं, उन्हे अगले 5 वर्ष में इसकी सुविधा दी जाएगी।

1 किलो गेहूं और आटे के लिए टूट पड़ती है पाक की जनता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत का विभाजन कर पाकिस्तान बना। यहां की आबादी 23 से 24 करोड़ की है, जो आप भूख से मर रही है। यहां की जनता 1 किलो गेहूं और आटे के लिए टूट पड़ती है। वहीं भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। यह मोदी की गारंटी है। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी है। उसने इस भट्टी को सुलगाया है और आज वही इसमें जल रहा है। वहीं पाकिस्तान कांग्रेस के लोगों की तारीफ कर रहा है। पुलवामा में जवानाें की शहादत पर खुशी मनाने वाले राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम योगी ने मोदी सरकार के लिए लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की ताकि देश को विकसित भारत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक फरीदपुर प्रो. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. हरीश सिंह डिल्लो, बीजेपी के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, कलस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: ‘इन लोगों ने हर तरह से आपको लूटा, आपके जेब काटे हैं, आपके बच्चों के…’, बंगाल में TMC पर बरसे PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *