राजनीति

BJP सबसे अमीर पार्टी, BSP दूसरे तो Congress तीसरे पर- ADR की रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राजनीतिक दलों की संपत्ति और देनदारियों को लेकर एक रिपोर्ट का विश्लेषण जारी किया है

2019-20 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों पर किए गए सर्वे के अनुसार, इन सात राष्ट्रीय दलों ने 6988.57 करोड़ रुपए और 44 क्षेत्रीय दलों ने 2129.38 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की थी।

राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक 4487.78 करोड़ रुपए की संपत्ति बीजेपी द्वारा घोषित की गई थी। इसके बाद बीएसपी ने 698.33 करोड़ रुपए और कांग्रेस ने 588.16 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी।

वहीं 44 क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी ने घोषित की है। पार्टी के मुताबिक, पार्टी के पास 563.47 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

इसके बाद टीआरएस ने 301.47 करोड़ रुपए और एआईडीएमके ने 267.61 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button