Advertisement

मैनपुरी जिले की करहल सीट से आज नामांकन करने पहुंचे अखिलेश यादव, समाजवादियों का माना जाता है गढ़

Share
Advertisement

अखिलेश यादव आज मैनपुरी की करहल सीट से नामांकन भरेंगे। इटावा से लेकर मैनपुरी तक समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। इससे पहले ये इलाका मुलायम सिंह की कर्मभूमि रह चुकी है। मुलायम सिंह का गृह जिला इटावा इसके करीब है।

Advertisement

अखिलेश की सरकार के समय बनाया गया लखनाऊ एक्सप्रेस करहल से होकर गुजरता है। इसी के जरिए अखिलेश ने अपनी पहचान करहल में बनाई है और आज इसी सीट से अखिलेश नामांकन भरने जा रहे हैं। अखिलेश कल ही अपने घर सैफई पहुंच चुके हैं। यहां से वे करहल के लिए रवाना होंगे।

सपा का गढ़ है करहल

करहल समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। करहल में कुल 3.71 लाख वोटर हैं जिसमें यादव 1.44 लाख, शाक्य 35 हजार, क्षत्रिय 25 हजार, लोधी 11 हजार, मुस्लिम 14 हजार, ब्राह्मण 14 हजार, जाटव 34 हजार। इसके चलते बीजेपी लगातार अखिलेश यादव पर सुरक्षित सीट चुनने का आरोप लगा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक राजू यादव ने कहा कि इतनी बड़ी शख्सियत करहल से चुनाव लड़ रही है। बीजेपी सोच में पड़ गई है कि उन्हें टक्कर कौन दे पाएगा? इसीलिए अभी तक बीजेपी किसी के नाम का खुलासा नहीं कर पाई है। 

अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के सामने बीजेपी के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। अखिलेश करहल से 1.60 लाख मतों से जीतेंगे। नामांकन के लिए आज के बाद बस एक दिन और बचा है।अगर बीजेपी ने करहल से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया तो समझिए कि बीजेपी ने अखिलेश को वॉकओवर दे दिया।

अखिलेश यादव सुबह 10 बजे सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सुबह 11 बजे अखिलेश यादव मैनपुरी के लिए निकल चुके हैं। करीब दोपहर 1 बजे अखिलेश मैनपुरी में नामांकन भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *