पाकिस्तान: संकट में अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान में पिछले महीने (नवंबर में) व्यापार घाटे में क़रीब 162 फ़ीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई थी।
वहीं पिछले साल नवंबर में देश का व्यापार घाटा 1.95 अरब डॉलर के करीब था, जो नवंबर 2021 में कई गुना बढ़कर 3.16 अरब डॉलर बढ़कर 5.11 अरब डॉलर तक जा पहुँचा था। मूल्य के लिहाज़ से यह किसी एक महीने के दौरान दर्ज हुआ अब तक का सबसे बड़ा व्यापार घाटा है।
बढ़ता आयात बिल बना गंभीर ख़तरा
बुधवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक, व्यापार घाटे में हुई इस भारी इजाफे की मुख्य वजह देश के निर्यात की तुलना में आयात में तीन गुना ज्यादा वृद्धि होना है। चालू वित्त वर्ष यानी की(जुलाई से जून) के अब तक के सभी पाँच महीनों में व्यापार घाटा लगातार बढ़ा है।
नवंबर महीने में देश ने 8.01 अरब डॉलर का माल विदेशों से आयात किया था, जो पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक आयात है। जबकि पिछले साल नवंबर में 4.12 अरब डॉलर का माल विदेशों से आयात किया गया था।
इस तरह, नवंबर में आयात बिल में क़रीब 94 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि देश का बढ़ता हुआ आयात बिल एक गंभीर ख़तरा बनता जा रहा है।
दूसरी ओर, नवंबर में देश का निर्यात 27 फ़ीसदी से कम हो कर 12.36 अरब डॉलर हो गया। साल 2020 इसी महीने देश का निर्यात 9.75 अरब डॉलर था।