Uttarakhand News in Hindi, उत्तराखंड (Dehradoon) समाचार - Hindi Khabar

Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संकट, लैंडस्लाइड से 4 हजार श्रद्धालु फंसे, कई राज्यों में भारी बारिश का कहर
Kedarnath Yatra 2026 : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण रास्ता खोलने में परेशानी आ रही है। करीब 4 हजार श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके साथ ही हेली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

उत्तराखंड में कई जिलों के लिए अलर्ट

प्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बारिश और आंधी से नुकसान

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। कई इलाकों में 65 घंटे से बारिश होने की स्थिति बनी हुई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। पिछले दो दिनों में बारिश और आंधी से कई लोगों की मौत की सूचना है।

बिहार में नदियां उफान पर, गांव प्रभावित

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बाद भी लगातार बारिश जारी है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंडक और कोसी जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई गांवों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुपौल समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ का असर देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- UNGA में जयशंकर का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, बोले- आतंकवाद फैलाने वालों को बदलना होगा रवैया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मौसम का कहर! उत्तराखंड में बर्फबारी से यात्रा रुकी, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई, वहीं लैंडस्लाइड के कारण कई वाहन फंस गए। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यूपी में बारिश से जुड़े हादसों में कई लोगों की मौत हुई है और कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ क्षेत्र में शनिवार को बर्फबारी दर्ज की गई। पिथौरागढ़-घाट सड़क पर भूस्खलन के कारण 300 से ज्यादा वाहन फंस गए। मौसम की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है।

अर्नब चक्रवात के असर से कई राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश हो रही है। यह सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से हादसे, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 16 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। लखीमपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर समेत कई जिलों में हादसे हुए।

आगरा में बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं लखीमपुर में अर्टिगा कार ट्रॉली से टकराने के बाद खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

बिहार और छत्तीसगढ़ में भी हालात चुनौतीपूर्ण

बिहार के सुपौल जिले में करीब 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया। कुम्हारी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद नगर सेना और SDRF की टीमों ने रातभर अभियान चलाकर करीब 50 से 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

महाराष्ट्र और ओडिशा में रेस्क्यू अभियान

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 525 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान लगातार जारी रहा और अब कुछ इलाकों में पानी कम होने लगा है। ओडिशा के बालासोर में 91 गांवों के हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने कई लोगों का रेस्क्यू किया है। हीराकुंड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए कई स्लुइस गेट खोले गए हैं।

यूपी में पेड़ गिरने और दीवार गिरने की घटनाएं

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में बारिश के दौरान एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सीतापुर में तेज बारिश और हवाओं के बीच सड़क पर बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें- संत प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की खुदकुशी, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, 2 साल पहले ली थी दीक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Update : देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है।

हिमाचल के पहाड़ों पर पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, भरमौर और मनाली के ऊंचे इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर करीब एक से डेढ़ इंच तक बर्फ की परत जम गई। आमतौर पर इन क्षेत्रों में अक्टूबर के मध्य में बर्फबारी शुरू होती है, लेकिन इस बार मौसम में बदलाव के चलते पहले ही हिमपात देखने को मिला है।

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी बदला मौसम

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चमोली के कुछ इलाकों में ओलों के साथ हल्की बर्फबारी हुई। देहरादून में भी सुबह तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर दोबारा भूस्खलन हुआ।

बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

बिहार में बारिश और बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के करीब 15 जिलों में लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के कारण कई ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिनमें कुछ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- अलकायदा से जुड़ा आतंकी तमिलनाडु से गिफ्तार, यूपी एटीएस ने पाकिस्तान कनेक्शन का किया खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, रजिस्ट्रेशन करा रहे श्रद्धालु, 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
Kedarnath Yatra 2026 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से फिर शुरू हो गया है। बारिश कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। यात्रा को लेकर सरकार ने सभी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को शुरू हुई थी और अबतक 50 लाख 56 हजार 160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, बीकेटीसी ने तीर्थयात्रियों के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं केदारनाथ हेली सेवा के पहले चरण में सभी टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग पर चिड़बासा में गिर रहे पत्थरों की वजह से समस्या बना हुई है। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पैदल आवाजाही बंद कर दी है। मार्ग को खोलने और सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रशासन के मुताबिक, रास्ते से मलबा और पत्थर हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्से को आवाजाही के योग्य बनाने में कम से कम तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। ये समय बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

पंजाब-हिमाचल में मानसून एक्टिव

पंजाब के 18 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन मानसून एक्टिव मोड में है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 72 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बिहार के 22 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में मौसम के रौद्र रुप से लाखों लोग प्रभावित हैं। 15 जिलों में 49.67 लाख से ज्यादा लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं। वहीं आज 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup Trophy विवाद के बीच Mohsin Naqvi पर संकट? ACC अध्यक्ष पद से विदाई की चर्चा तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देशभर में बारिश का कहर, उत्तराखंड में एक की मौत, बिहार में 48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
Weather Update : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

उत्तराखंड में भूस्खलन से यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। केदारनाथ क्षेत्र में चीरबासा हेलिपैड के पास पहाड़ से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। भीमबली और केदारनाथ के बीच करीब 1,000 यात्री फंसे हुए हैं, जिनमें कुछ लोगों की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है।

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राज्य के 14 जिलों के 2,360 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में कई दिनों तक फंसा रहा। क्रूज में मौजूद 9 विदेशी नागरिकों समेत 11 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर आने वाले दिनों तक रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में भी कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके चलते भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश जारी है।

मध्य प्रदेश में नदी-नाले उफान पर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात प्रभावित हुए हैं। बड़वानी में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि मुरैना में चंबल नदी में नहाने गए पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। टीकमगढ़ में तेज बारिश के बाद बान सुजारा बांध के चार गेट खोलकर जल निकासी की गई है।

ये भी पढ़ें- यूरोप से पहली हवालगी, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भगोड़े अपराधी अमृत दालम को मोल्दोवा से वापस लाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मानसून का रौद्र रूप, उत्तराखंड से बिहार तक तबाही, लाखों लोग प्रभावित, कई राज्यों में बाढ़ का अलर्ट
Heavy Rain : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण कुलागाड़ नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिससे 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। यह पुल व्यास, दारमा और चौदांस घाटियों को जोड़ता था, जो चीन सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्र हैं। पुल के बहने से इन इलाकों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि यह नया पुल 27 अगस्त को ही तैयार किया गया था, जबकि इससे पहले पुराना पुल 18 अगस्त को चट्टान गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

छत्तीसगढ़ में नदी में बहे तीन छात्र, तलाश अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के तेज बहाव में तीन कॉलेज छात्र बह गए। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के छात्र-छात्राएं पिकनिक के लिए देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया, जिसके बाद उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य छात्र भी पानी में बह गए। तीनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ से लाखों प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 15 जिलों में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। गंगा समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कानपुर और उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मानसून की सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में बारिश के दौरान दृश्यता काफी कम हो गई, जबकि दमोह के निचले इलाकों में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, सात साल बाद भारत दौरे पर आए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कांग्रेस को बड़ा झटका, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया इस्तीफा
Harish Rawat Resignation : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। शुक्रवार को उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर ईडी की छापेमारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। इसके बाद देर रात हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने संगठनात्मक पदों से हटने की बात कही।

उत्तराखंड में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हरीश रावत के संगठनात्मक पद छोड़ने के फैसले से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

हरीश रावत ने पोस्ट में क्या कहा?

हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में कहा कि टीवी पर देहरादून में उनके पूर्व पीए के पास भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी मिलने की खबरें दिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की वास्तविकता आने वाले समय में सामने आएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चंदन सिंह जीना उनके ओएसडी रहे हैं और पार्टी या सरकार में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

रावत ने जीना को एक सज्जन, विनम्र और मेहनती व्यक्ति बताते हुए कहा कि यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ और किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप सही साबित होते हैं तो वह ऐसे कृत्य के लिए शर्मिंदा होंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इन आरोपों पर विश्वास नहीं है।

चुनाव से पहले कार्रवाई को लेकर रावत ने उठाए सवाल

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के आगामी चुनाव में काफी कुछ दांव पर लगा है। उन्होंने अपने पुराने अंदाज का जिक्र करते हुए कहा कि जब लोग उनसे चुनाव की तारीख पूछते थे तो वह मजाक में कहते थे कि चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई उनके दरवाजे पर दस्तक देगी।

रावत ने कहा कि इस बार उनके घर के बजाय उनके एक सहयोगी के यहां कार्रवाई हुई है और इससे एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

पार्टी के संघर्ष को कमजोर नहीं करना चाहते: रावत

रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके किसी भी कृत्य की वजह से कांग्रेस के संघर्ष को किसी तरह की कमजोरी पहुंचे। इसी वजह से उन्होंने अपने इष्ट देवता का स्मरण करने के बाद बड़ा निर्णय लेने की बात कही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, लेकिन उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दोनों जिम्मेदारियों से विनम्रतापूर्वक हटना चाहते हैं, ताकि पार्टी के संघर्ष पर उनकी वजह से कोई असर न पड़े।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी रखी अपनी बात

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को लेकर हरीश रावत ने कहा कि इसका उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम करना था। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में लोक सेवा आयोग को समय पर परीक्षाएं कराने के लिए बाध्य किया गया और शीर्ष पदों पर दो बार भर्तियां भी हुईं।

उन्होंने कहा कि उनके छोटे कार्यकाल में भर्ती बोर्डों का गठन किया गया, जिनमें मेडिकल और शिक्षा भर्ती बोर्ड भी शामिल थे। रावत ने कहा कि यदि नियुक्तियों की प्रक्रिया में उनसे किसी तरह की ‘एरर ऑफ जजमेंट’ हुई है तो वह इसके लिए उत्तराखंड की जनता से माफी मांगते हैं।

रावत ने अपने कार्यकाल का आंकड़ा बताते हुए कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल में 42 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां हुईं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सफाई

हरीश रावत ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन पद पर जिस व्यक्ति की नियुक्ति की गई थी, उसे उन्होंने शिकायत मिलने के बाद हटाया था या उनसे इस्तीफा मांगा था। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति की नियुक्ति उनके पिछले सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए की गई थी।

रावत ने बताया कि वह चाहते थे कि सत्ता में उस वर्ग की भी भागीदारी हो, जिससे संबंधित व्यक्ति आते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नियुक्ति के संबंध में तत्कालीन मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से उन्हें प्रभावी सलाह मिली थी और खंडूरी दो बार उनसे इस नियुक्ति को लेकर मिलने आए थे।

गलती किसी से भी हो सकती है: हरीश रावत

रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने की उनकी धारणा हमेशा स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति भविष्य में किस तरह की गलती करेगा, इसका अनुमान पहले से लगाना संभव नहीं होता।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या आरएसएस को पहले से पता रहा होगा कि जिस व्यक्ति को उत्तराखंड के पर्यावरण मंच का अध्यक्ष बनाया जा रहा है, वही आगे चलकर कथित भ्रष्ट कृत्य करेगा और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में बदनाम होगा।

‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

हरीश रावत ने कहा कि नियुक्तियों और परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी राज्य की आने वाली पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यदि उनसे जाने-अनजाने में कोई ऐसी गलती हुई है, जिससे उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, तो वह इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं और राज्य की जनता से माफी मांगते हैं।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों के मामलों में उनके हस्तक्षेप या संलिप्तता से जुड़े कोई प्रमाण हैं तो उन्हें सीबीआई, ईडी या राज्य पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

रावत ने कहा कि बड़े दायित्व की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भ्रष्ट और अनुचित प्रलोभनों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि यदि उनसे कोई चूक हुई है तो वह खुद को दंड का पात्र मानते हैं और कानून को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स समिट 2026 आज से शुरू, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर सहमति की उम्मीद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

11 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, UPSC, SSC, Banking समेत इन प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएगी सरकार
Government Free Online Coaching : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित शिक्षकों, विषय-विशेषज्ञों एवं प्रोफेशनल कोचिंग संस्थानों की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत कुल 11,000 विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत UPSC एवं State PCS की तैयारी के लिए 2,000 विद्यार्थियों, SSC, Railway, Banking Services एवं समकक्ष परीक्षाओं के लिए 5,000 विद्यार्थियों, Defence Services की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 2,000 विद्यार्थियों, NET, GATE, CSIR एवं JRF जैसी परीक्षाओं के लिए 1,000 विद्यार्थियों तथा CAT/MAT जैसी प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं के लिए 1,000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

खुली ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा से होगा विद्यार्थियों का चयन

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं का चयन खुली ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए किया जाएगा।

योजना में टॉपर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की योग्यता, परीक्षा में प्रदर्शन तथा निर्धारित पात्रता मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रकार योजना का लाभ उन विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गंभीर हैं और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के बल पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं नहीं, मिलेगा पूरा डिजिटल लर्निंग सपोर्ट

इस योजना की महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि विद्यार्थियों को केवल लाइव ऑनलाइन कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल स्टडी मटेरियल, विषयवार प्रश्न बैंक, नियमित ऑनलाइन टेस्ट, मॉक टेस्ट, परीक्षा पैटर्न आधारित अभ्यास तथा प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार रिकॉर्डेड कक्षाओं और डिजिटल अध्ययन सामग्री का दोबारा अध्ययन कर सकेंगे। नियमित टेस्ट एवं मॉक टेस्ट के माध्यम से उनकी तैयारी का आकलन किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता मिलेगी कि किन विषयों में उन्हें अधिक अभ्यास की आवश्यकता है।

देश के प्रतिष्ठित एवं प्रोफेशनल ट्यूटर विद्यार्थियों को देंगे मार्गदर्शन

गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा Study IQ, Delhi, Mahendra Private Limited, Lucknow तथा Doon Dreamers, Dehradun जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का चयन किया गया है।

इन संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों एवं विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से देश के प्रसिद्ध, अनुभवी एवं प्रोफेशनल ट्यूटरों और विषय-विशेषज्ञों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि उत्तराखंड के विद्यार्थियों को देशभर में उपलब्ध उत्कृष्ट शिक्षण एवं मार्गदर्शन का लाभ मिल सके।

विद्यार्थियों को कैसे मिलेगा लाभ?

योजना के तहत लाभ लेने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी रखा जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी—

निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करेंगे।

आवश्यक विवरण एवं दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करेंगे।

ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

परीक्षा में प्रदर्शन एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को संबंधित कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं, रिकॉर्डेड लेक्चर एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री तक निःशुल्क पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।

नियमित टेस्ट एवं मॉक टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा।

विद्यार्थियों को उनकी तैयारी एवं प्रदर्शन के अनुरूप आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आर्थिक रूप से सक्षम न होने वाला विद्यार्थी भी कर सकेगा बड़े लक्ष्य की तैयारी

सरकार का प्रयास है कि किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की सफलता के रास्ते में आर्थिक संसाधनों की कमी बाधा न बने। प्रदेश में अनेक विद्यार्थी प्रतिभाशाली होने के बावजूद महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह योजना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके घर से ही देश के श्रेष्ठ शिक्षकों एवं विषय-विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। इससे पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने की आवश्यकता कम होगी।

Technology, Quality और Accessibility को एक साथ जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के समय में डिजिटल तकनीक शिक्षा की पहुंच, गुणवत्ता और अवसरों को व्यापक बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार Technology, Quality और Accessibility को एक साथ जोड़कर प्रदेश के विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और समान अवसर उपलब्ध हों। आर्थिक परिस्थितियां किसी विद्यार्थी की प्रतिभा और उसके सपनों के बीच बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की यह पहल शुरू की गई है।

इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के 11,000 विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराते हुए उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips : गीले बालों के साथ कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है हेयर फॉल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जमीन से लेकर पहाड़ों तक बाढ़ की मार, 4 राज्यों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, हिमाचल में 266 मौतों से मचा हड़कंप
Weather Update : देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट समेत कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और राहत दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

हिमाचल में राहत बचाव कार्य जारी

वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक 266 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें सड़क हादसे, भूस्खलन, डूबने और अचानक आई बाढ़ जैसी घटनाएं शामिल हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

बिहार में लाखों लोग प्रभावित

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 16 जिलों में करीब 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। गंगा समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के लिए गंगा किनारे बने रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे शहर में पानी प्रवेश करने का खतरा कम किया जा सके।

मध्य प्रदेश में नदी उफान पर

मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक मालवाहक जहाज तैयार, बैटरी से चलेगा समुद्र का ये दिग्गज, बचाएगा डीजल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 12 की मौत, 172 सड़कें बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Heavy Rain : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को राज्य में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। नैनीताल में नैनी झील का जलस्तर 88 फीट से ऊपर पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी निकालने के लिए चैनल खोल दिए गए हैं।

राज्य में करीब 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

बिहार में भी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा, पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राजधानी पटना में सुबह से बारिश जारी रही, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।

भागलपुर में कटाव के चलते करीब 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर गंगा नदी में समा गया। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश में हादसे और बाढ़ का असर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में गंगा नदी में नहाने गए दो नाबालिग बह गए। वहीं उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मानसून में एक्सप्रेसवे पर धंसने की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। बलिया में करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रामघाट इलाके की करीब 400 दुकानें और 20 से 25 होटल पानी में डूब गए हैं। सतना में भारी बारिश के चलते 2 और 3 सितंबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 : इस दिन विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त, 10 दिन तक गूंजेगा ‘गणपति बप्पा मोरया’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप