Punjab News in Hindi, पंजाब समाचार, Latest News, पंजाब खबर- Hindi Khabar

अमृतसर में सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 किलो ICE और हथियार बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Punjab Police : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने दो व्यक्तियों को 5 किलोग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और तीन आधुनिक विदेशी पिस्तौलों समेत गिरफ्तार करके सीमा पार से चलाए जा रहे नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव चोगावां निवासी सोहन सिंह और अमृतसर के गांव बंडाला निवासी सलीम के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में दो 9 एमएम और एक .30 बोर का पिस्तौल तथा मैगजीन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर विदेशी तस्करों के साथ मिलकर चलाया जा रहा था तथा सहयोगियों के माध्यम से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई की जाती थी।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को संदिग्ध सोहन सिंह और सलीम के अमृतसर के लोपोके रोड पर माता कौलां अस्पताल के निकट अड्डा बाऊली में आईसीई ड्रग और हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी के संबंध में मिलने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को 5 किलोग्राम आईसीई तथा तीन पिस्तौलों समेत गिरफ्तार कर लिया।

मामले की गहनता से जांच जारी

डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मुख्य सदस्य की भी पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है, ताकि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके और अवैध नशीले पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इन धाराओं में मामला दर्ज

इस संबंध में एफआईआर नंबर 55, दिनांक 09-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, हेल्प डेस्क कर्मचारी 7 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बीच मनाया गया तीज और राखी समारोह
Punjab Cultural Heritage : पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत उस समय अपने पूरे रंगों में खिल उठी, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य भर की बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों के लिए “तीज और राखी–सहेलियों का समारोह” का शानदार आयोजन किया गया। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बच्चियों के साथ तीज और राखी के पवित्र त्योहार मनाए तथा प्रेम, आपसी सहभागिता, सम्मान और नारी शक्ति का संदेश दिया।

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास जगाते हैं ऐसे समारोह

समारोह की भरपूर सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल और पूरी टीम को ऐसा सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि उनके मन में आत्मविश्वास, अपनत्व और उम्मीद की नई रोशनी भी जगाते हैं।

हर बेटी के सम्मान और सशक्तीकरण का दिया संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “तीज की खुशी, राखी का प्यार, नारी हमारी शान—सुरक्षा की पहरेदार। आइए हर बेटी का सम्मान करें, उसे सशक्त बनाएं और उसके सुनहरे भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।”

तीज आत्मशक्ति और राखी विश्वास का पावन प्रतीक

उन्होंने कहा कि तीज नारी की आत्मशक्ति, उम्मीदों, सपनों और जीवन के उत्साह का पर्व है, जबकि राखी आपसी विश्वास, प्रेम और साझा जिम्मेदारी का पावन प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं और परिवारों के साथ-साथ समाज की मजबूत नींव भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल सुरक्षा की हकदार ही नहीं, बल्कि अपने परिवारों और समाज की सच्ची रक्षक भी हैं।

बच्चियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की अनूठी पहल

बाल देखभाल संस्थाओं तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि यह समारोह उनके भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें नए सपने और नया आत्मविश्वास जगाने की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अवसरों का हकदार है और सही मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन मिलने पर वह जीवन की हर चुनौती को पार कर सकता है।

हर बेटी और बच्चे के सुरक्षित व सम्मानजनक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध पंजाब सरकार

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बेटी और हर बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और अवसरों से भरपूर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है, ताकि हर बच्चा अपनी क्षमताओं को पूरी तरह निखार सके।

लोक-संगीत और लोकनृत्य नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ते हैं

पंजाबी विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि लोक-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान की आत्मा हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान बाल देखभाल संस्थाओं के बच्चों ने पंजाबी लोकनृत्य, त्रिंजन के गीतों और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को जीवंत और खुशनुमा बना दिया। बच्चों के आत्मविश्वास, हुनर और उत्साह ने उपस्थित लोगों को भावुक भी किया और प्रभावित भी।

पारंपरिक पंजाबी गांव की झलक बनी आकर्षण का केंद्र

समारोह स्थल को पारंपरिक पंजाबी गांव का रूप दिया गया था, जहां फुलकारियां, चरखे, हस्तशिल्प की वस्तुएं और ग्रामीण संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यह मनमोहक दृश्य पंजाब की समृद्ध विरासत और लोक-संस्कृति का जीवंत प्रतिबिंब बनकर उभरा।

बच्चियों को शिक्षा और जीवन में नई मंजिलें हासिल करने का आह्वान

बच्चियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने उन्हें तीज और राखी की शुभकामनाएं दीं तथा आह्वान किया कि वे अपनी मिट्टी, मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहते हुए शिक्षा तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई मंजिलें हासिल करें। उन्होंने सभी महिलाओं से भी अपील की कि वे अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानें, रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठें और आत्मविश्वास के साथ समाज की प्रगति में अपना योगदान दें।

आयोजकों और विभागीय अधिकारियों की सराहना

मंत्री ने इस यादगार समारोह को सफल बनाने वाली बच्चियों, कलाकारों, देखभाल करने वाले स्टाफ, आयोजकों और विभागीय अधिकारियों की भरपूर सराहना की। समारोह का समापन लोकगीतों और गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति के मन पर बेटियों के सम्मान, बाल कल्याण, सांस्कृतिक गौरव और पंजाब सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की अमिट छाप छोड़ी।

प्रमुख महिला अधिकारियों और विशिष्ट हस्तियों ने की शिरकत

इस समारोह के दौरान प्रमुख महिला अधिकारियों और विशिष्ट हस्तियों ने भी शिरकत की। उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी (आई.ए.एस.), श्रीमती भावना गर्ग (आई.ए.एस.), श्रीमती हरगुणजीत कौर (आई.ए.एस.) और श्रीमती विम्मी भुल्लर (आई.ए.एस.) विशेष रूप से शामिल हुईं।
इसके अलावा अन्य प्रमुख हस्तियों तथा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समारोह में उपस्थित होकर बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें – सीएम मान ने की फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सी.आई.आई. के साथ मिलकर काम करने की वकालत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, हेल्प डेस्क कर्मचारी 7 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Punjab Vigilance : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प डेस्क कर्मचारी, सेवा केंद्र, नूरमहल, जिला जालंधर को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव नूरमहल, जिला जालंधर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार ने 24 अगस्त 2026 को सेवा केंद्र, नूरमहल में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद वह महेश कुमार, हेल्प डेस्क कर्मचारी, सेवा केंद्र नूरमहल से मिला और विवाह प्रमाण पत्र जल्द जारी करने का अनुरोध किया। आरोपी महेश कुमार ने यह प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करवाने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की तथा कहा कि प्रमाण पत्र दो दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो टीम ने बिछाया जाल

रिश्वत देने का इच्छुक न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी महेश कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- पंजाब SIR 2026 : 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब SIR 2026 : 18 साल पूरे करने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
Punjab SIR 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है। यह जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने साझा की।

मित्रा ने आगे बताया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा दावों और आपत्तियों का साथ-साथ निपटारा किया जा रहा है और यह प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे…

उन्होंने पंजाब राज्य के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपने मतदाता संबंधी विवरणों की जांच कर लें और यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो उसे 12 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर दें।

फॉर्म नंबर 6ए भरकर बीएलओ को जमा कराएं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने विशेष रूप से पंजाब राज्य के उन सभी युवाओं से अपील की, जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है या जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, कि वे फॉर्म नंबर 6ए भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवा सकते हैं।

विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म नंबर 8

कोई भी व्यक्ति जिसका नाम पहले ही 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद है, वह अपने विवरण में सुधार, पता बदलने या अन्य विवरणों को अपडेट करने के लिए फॉर्म नंबर 8 जमा करवा सकता है।

नागरिक कर्तव्य नहीं, एक मौलिक संवैधानिक अधिकार

इस संबंध में आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर, मोबाइल ऐप के माध्यम से, बूथ लेवल अधिकारियों के जरिए ऑफलाइन अथवा ईआरओ/एईआरओ के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। मित्रा ने जोर देते हुए कहा, “मतदान केवल एक नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मौलिक संवैधानिक अधिकार है, जिसके माध्यम से युवा नागरिक सक्रिय रूप से देश के शासन और भविष्य को आकार देते हैं।

ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर Canada में जानलेवा हमला, कार पर दागी गई 7 राउंड फायरिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम मान ने की फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सी.आई.आई. के साथ मिलकर काम करने की वकालत
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान के माध्यम से बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने तथा प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए युवाओं को कुशल बनाने हेतु कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सी.आई.आई.) के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।
सी.आई.आई. के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने मालवा क्षेत्र, विशेषकर संगरूर और बरनाला में शुरू की गई पहलों के साथ-साथ लुधियाना में प्रस्तावित मल्टी-स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तथा जालंधर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला से युक्त सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टेक्निकल टेक्सटाइल्स स्थापित करने सहित नई कौशल विकास एवं प्रौद्योगिकी आधारित पहलों पर भी विचार-विमर्श किया।

औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर व्यापक चर्चा

बैठक के संबंध में जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, “आज चंडीगढ़ में मेरी सी.आई.आई. उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान हमने पंजाब में औद्योगिक विकास, नए निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के संबंध में व्यापक चर्चा की। हमारी सरकार पंजाब को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाने और कारोबार के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। हम पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

प्रदूषण रोकने के लिए सरकार और उद्योग के सहयोग पर जोर

सी.आई.आई. के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार और सी.आई.आई. का मिलकर काम करना बेहद जरूरी है। हमारा ध्यान स्थिरता, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, जलवायु परिवर्तन से निपटने और स्वच्छ प्रौद्योगिकी पर होना चाहिए। इससे एक ओर किसानों को लाभ मिलेगा और दूसरी ओर पंजाब को स्वच्छ, हराभरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।”

संगरूर और बरनाला में फसली अवशेष प्रबंधन तेज करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने सी.आई.आई. को मालवा क्षेत्र, विशेष रूप से संगरूर और बरनाला, जहां धान की परमल किस्म की खेती होती है, के साथ-साथ पंजाब के अन्य हिस्सों में भी फसली अवशेषों के निपटारे के प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “पंजाब फसली अवशेषों के प्रबंधन के लिए टिकाऊ और प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार, उद्योग और अन्य हितधारकों को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि किसानों को व्यावहारिक, किफायती और प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाए जा सकें तथा प्रदेश स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सके।”

हॉर्टिकल्चर क्षेत्र में ज्ञान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान पर जोर

मुख्यमंत्री ने सी.आई.आई. एग्रो टेक इंडिया 2026 के दौरान ‘वर्ल्ड हॉर्टिकल्चर सेंटर’ के भारत दौरे को सुचारू बनाने के लिए सी.आई.आई. को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “कृषि और औद्योगिक दोनों क्षेत्रों में ज्ञान एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से पंजाब को ऐसे दौरों से बहुत लाभ मिलेगा।”

बागवानी क्षेत्र और औद्योगिक-शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान तथा प्रौद्योगिकी सहयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कारोबार करने में सुगमता और जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रमुख केंद्रों पर औद्योगिक एवं शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

निवेश आकर्षित करने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोबार करने में सुगमता बढ़ाने, लागत कम करने और प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए आधुनिक एवं सुनियोजित बुनियादी ढांचा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार औद्योगिक क्षेत्रों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लुधियाना में मल्टी-स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को मिलेगा सहयोग

भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में प्रस्तावित मल्टी-स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एम.एस.टी.आई.) स्थापित करने के लिए सी.आई.आई. को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि ऐसी पहल समय की प्रमुख जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रस्तावित मल्टी-स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थानीय उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पंजाब में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। औद्योगिक क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास को बढ़ावा देना पंजाब के आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है।”

जालंधर में टेक्निकल टेक्सटाइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाएं तलाशने पर जोर

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सी.आई.आई. को जालंधर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला के साथ पंजाब में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टेक्निकल टेक्सटाइल’ स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध करवाने और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और गति देने के लिए रक्षा विनिर्माण उद्योगों हेतु विशेष कौशल केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कृषि से लेकर उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर फोकस

बैठक के दौरान कृषि, फसली अवशेष प्रबंधन, बागवानी, बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में सरकार-उद्योग सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक का साझा उद्देश्य टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना और पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करना था।

ये भी पढ़ें – भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा- हरजोत सिंह बैंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब विधानसभा स्पीकर का बड़ा संदेश, छात्रों से कहा- बड़े सपने देखो और आगे बढ़ो
Punjab Education : पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज गुरु नानक देव बी.एड. कॉलेज, मजातरी, जिला एस.ए.एस. नगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम समाज सेवी संस्था ‘इनसानियत’ द्वारा स्थानीय स्कूलों के अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए करवाया गया था।

इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान स्पीकर ने संस्था की नई बनने वाली इमारत के मॉडल का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब एस.सी. आयोग के पूर्व चेयरमैन, जसवीर सिंह गढ़ी भी मौजूद रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना

होनहार विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने उनकी अकादमिक उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा की और उन्हें समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सिविल सेवा परीक्षाओं, पेशेवर कोर्सों आदि बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और अपने करियर में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रयास करने को कहा। उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

राज्य और देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान

सभा को संबोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के लिए निर्बाध अवसर पैदा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं को अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए शक्ति प्रदान करती है और साथ ही उन्हें राज्य और देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान देने के योग्य बनाती है। उन्होंने शिक्षकों और माता-पिता को बच्चों की सफलता में उनकी बड़ी भूमिका के लिए बधाई दी।

इस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और ‘इनसानियत’ संस्था के प्रमुख सदस्यों सहित प्रेसिडेंट कैप्टन नाहर सिंह चुन्नी, भुपिंदर सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह, दिलबहार राणा, परमजीत सिंह पोपना, चेयरमैन तारा सिंह और बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर Canada में जानलेवा हमला, कार पर दागी गई 7 राउंड फायरिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Ammy Virk पर Canada में जानलेवा हमला, कार पर दागी गई 7 राउंड फायरिंग
Punjabi Singer Ammy Virk : मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क (Ammy Virk) पर कनाडा में हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में उनके कॉन्सर्ट के बाद हुई। हमलावरों ने उनके काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाया। हालांकि इस घटना में एमी विर्क समेत किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, मैकलम रोड इलाके में एक गाड़ी पर गहरे रंग की एसयूवी से सवार लोगों ने 7 राउंड फायरिंग की। शुरुआती जांच में इसे टारगेटेड शूटिंग माना जा रहा है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वाहन पर हमला हुआ वह एमी विर्क के काफिले का हिस्सा था। गाड़ी में एमी विर्क समेत चार लोग मौजूद थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल

एमी विर्क ने पहले भी पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि कलाकारों की लोकप्रियता के साथ कुछ सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए परिवार को सार्वजनिक पहचान से दूर रखना जरूरी हो जाता है। हाल के समय में कनाडा में कई पंजाबी कलाकारों से जुड़ी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हुई है।

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम

एमी विर्क का असली नाम अमनइंदरपाल सिंह विर्क है। वह पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं। ‘किस्मत’, ‘दरिया’ और ‘जट्टिज्म’ जैसे उनके गाने काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। वह ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘83’, ‘बैड न्यूज’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्पादन से कमाई तक का नया मंत्र, पंजाब सरकार का स्वयं सहायता समूहों पर बड़ा फोकस
Punjab Agriculture : पंजाब राज्य खाद्य आयोग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा पंजाब ट्रेड प्रमोशन काउंसिल द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एम.एस.एम.ई., किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.), स्वयं सहायता समूहों (एस.एच.जी.), सहकारी समितियों, स्टार्ट-अप्स और सोसायटियों पर केंद्रित विभिन्न सत्रों वाला एक सेमिनार आज आयोजित किया गया।

अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग करना

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि हमारे पास उपजाऊ भूमि के साथ-साथ मेहनती लोग भी हैं। इसलिए हमें उत्पादन के साथ-साथ देशभर और वैश्विक मंचों पर अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग करना भी आना चाहिए। पंजाब उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और राज्य को आगे ले जाना समय की प्रमुख आवश्यकता है।

जैविक तरीके से उगाई जा रही सब्जियां

पंजाब राज्य खाद्य आयोग (पी.एस.एफ.सी.) के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि हम मूल्य संवर्धन के दौर में हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हम कृषि को कृषि-व्यवसाय में परिवर्तित करें। उन्होंने आगे कहा कि 5000 से अधिक स्कूलों में हर्बल गार्डन स्थापित किए जा रहे हैं, जहां जैविक तरीके से सब्जियां उगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विकास के लिए एक संस्थागत मंच तैयार

पी.टी.पी.सी. की चेयरपर्सन कंचन शर्मा ने उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि पी.टी.पी.सी. पंजाब को एक वैश्विक बिजनेस हब के रूप में स्थापित करने तथा व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास के लिए एक संस्थागत मंच तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।

निर्यात के संबंध में अपनी सफलता की कहानी

इस अवसर पर पैग्रो (पी.ए.जी.आर.ओ.) से एन.एस. बराड़ ने जापान को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्यात के संबंध में अपनी सफलता की कहानी साझा की। वहीं अमरटेक्स के संस्थापक एवं चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने भी अपने उद्यमी सफर के बारे में जानकारी दी।

प्रोत्साहित करने के महत्व पर डाला प्रकाश

अंतरराष्ट्रीय शेफ विकास चावला ने बेहतर पोषण के लिए मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व पर जोर दिया। सहकारी समितियों, स्टार्ट-अप्स, सोसायटियों और स्वयं सहायता समूहों के संबंध में आयोजित दूसरे सत्र के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पंजाब में स्टार्ट-अप्स और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, पंजाब में सहकारिता आंदोलन की सफलता में मार्कफेड द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान की भी विशेष रूप से सराहना की गई।

समर्थक नीतियों के कारण बढ़ी संख्या

ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने बताया कि जब मौजूदा राज्य सरकार ने मार्च 2022 में सत्ता संभाली थी, तब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 26,000 थी, लेकिन अब चार वर्ष बाद राज्य सरकार की उद्यम-समर्थक नीतियों के कारण यह संख्या बढ़कर 56,000 हो गई है।

200 रुपये तक की छोटी मासिक बचत

पंजाब में स्वयं सहायता समूह ऐसे छोटे समुदाय-आधारित संगठन हैं, जिनका गठन मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं द्वारा किया गया है। ये समूह प्रति सदस्य 50 रुपये से 200 रुपये तक की छोटी मासिक बचत एकत्रित करते हैं, ताकि माइक्रो क्रेडिट फंड तैयार किए जा सकें और आय सृजन से जुड़े छोटे उद्यम शुरू किए जा सकें।

इसके अलावा, तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने आज सेवानिवृत्त हुए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के महत्व के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण पहल कीं।

योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

इस अवसर पर सौंंद द्वारा प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय जसविंदर सिंह भल्ला के जीवन को दर्शाने वाली एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि जसविंदर भल्ला एक शानदार इंसान और एक प्रतिष्ठित अभिनेता थे, जिनके पंजाबी फिल्मों, विशेषकर हास्य शैली में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

इस अवसर पर बाल मुकंद शर्मा के जीवन तथा स्वर्गीय जसविंदर सिंह भल्ला के साथ उनके भाईचारे के रिश्ते को दर्शाने वाली एक मनोरंजक कलात्मक प्रस्तुति भी पेश की गई। इस अवसर पर विभिन्न उद्यमियों, एफ.पी.ओ. और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा- हरजोत सिंह बैंस
Punjab Safai Abhiyan 2.0 : लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को संस्थागत बनाने के लिए चार ‘मेगा शनिवार सफाई अभियानों’ की भी घोषणा की।

यह विशेष अभियान 29 अगस्त को शुरू किया गया था और इस दौरान 14 नगर निगमों तथा 152 नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया।

12 सितंबर तक बढ़ाने का किया फैसला

आज यहां एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत ‘एम-सेवा’ ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, “आखिरी दिन तक नागरिकों की भरपूर भागीदारी और एम-सेवा ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के बाद भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया।”

शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है। हम सिर्फ कूड़े का निपटान ही नहीं कर रहे बल्कि शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।”

हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं…

उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार ‘मेगा सफाई अभियानों’ का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे शनिवार सुबह सिर्फ दो से तीन घंटे निकालें और हमारे पार्कों, बाजारों और पड़ोस की सफाई में हमारे साथ शामिल हों।”

कूड़ा फेंकने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा

मंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने कूड़े-कचरे के बड़े ढेरों (जीवीपी) पर पुनः कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए सभी शहरों में बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने संबंधी प्रणाली शुरू की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कलेक्शन वैन के आने तक अपना कूड़ा घर में संभालकर रखें और चेतावनी दी कि जागरूकता चरण के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

नागरिकों के सहयोग के बिना बेहतरीन प्रयास

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैंने पिछले 10 दिनों में व्यक्तिगत रूप से कुराली, खरड़ और नंगल जैसे कस्बों का दौरा किया है, रोजाना दो-तीन घंटे इलाके में बिताए हैं और देखा है कि हमारे सफाई कर्मचारी कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं। लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना बेहतरीन प्रयास भी विफल रह जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हम नागरिक चेतना के बिना जापान जैसे स्वच्छ शहर नहीं बना सकते।”

स्वच्छता में नया मानदंड स्थापित करेगा पंजाब

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभियान के दौरान अथक प्रयासों के लिए विधायकों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, पार्षदों और स्वच्छता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद स्थायी रूप से समाप्त किए गए कूड़े के बड़े ढेरों (जी.वी.पी.) की तस्वीरें सबूत के रूप में एक विस्तृत डेटा विश्लेषण के साथ पेश की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और हमारे युवाओं की ऊर्जा के साथ, पंजाब शहरी स्वच्छता में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘जीवनजोत’ अभियान के तहत बाल भिक्षावृत्ति पर कार्रवाई, 39 बच्चों का रेस्क्यू, 27 परिवारों को सौंपे
Punjab News : पंजाब सरकार ने बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने और बच्चों को सुरक्षित बचपन देने के लिए प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ के तहत अभियान तेज कर दिया है. सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के जरिए राज्यभर में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

डॉ. बलजीत कौर के मुताबिक, विशेष अभियान के दौरान दिन और शाम के अलग-अलग समय में 195 हॉटस्पॉट पर 82 रेड की गईं. इस कार्रवाई में 39 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू कर संबंधित बाल कल्याण समितियों के सामने पेश किया गया.

दस्तावेजों और पारिवारिक पहचान के सत्यापन के बाद 27 बच्चों को मौके पर ही उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं 12 बच्चों को फिलहाल बाल गृहों में सुरक्षित रखा गया है. इन बच्चों को परिवार से संबंध की पुष्टि और सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी से जोड़ने की तैयारी

मंत्री ने बताया कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. छह बच्चों के स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि छह अन्य बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ने की कार्रवाई चल रही है. विशेष अभियान में सबसे अधिक 10 बच्चों को तरनतारन, 9 को अमृतसर, 7 को लुधियाना और 5 बच्चों को एसएएस नगर से रेस्क्यू किया गया.

बच्चे का स्थान सड़क पर नहीं

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी बच्चे का स्थान सड़क पर नहीं, बल्कि स्कूल, आंगनवाड़ी और परिवार के सुरक्षित वातावरण में है, उन्होंने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई बच्चा भीख मांगता दिखाई दे या उसे सुरक्षा की जरूरत हो तो इसकी सूचना जिला बाल सुरक्षा इकाई, बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, उन्होंने कहा कि एक सूचना किसी बच्चे का बचपन बचाने और उसके भविष्य को नई दिशा देने में मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें – योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, उद्यमियों ने सरकार के प्रयासों को सराहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप