Advertisement

महिलाओं में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को लीड करने की क्षमता : पीएम मोदी

Share
Advertisement

New Delhi: पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह वर्ल्‍ड फूड इंडिया का दूसरा संस्‍करण है। इस कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर के मध्य होगा। कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

Advertisement

कई देशों से मेहमान दिल्ली पहुंचे

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कई देशों से मेहमान दिल्ली पहुंचे। इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही खानपान की विरासत को विश्व के सामने पेश करने का प्रयास होगा। दो सौ से ज्यादा शेफ इसमें शामिल हो रहे है जो कि पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे।

जितनी सांस्कृतिक विविधता, उतनी ही खाद्य विविधता

देश की महिलाओं में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को लीड करने की क्षमता है। इसके लिए हर स्टेप पर महिलाओं को, कुटीर उद्योगों को और एसएचजी को प्रमोट किया जा रहा है। देश में जितनी सांस्कृतिक विविधता है, उतनी ही खाद्य विविधता भी। हमारी ये खानपान की विविधता, विश्व के हर इन्वेस्टर के लिए काफी लाभदायक है।

380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी मदद

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में इस कार्यक्रम के उद्घाटन पर एक लाख से ज्यादा SHG सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी मदद के वितरण की प्रक्रिया आरंभ की।

बढ़ रही है पैकेज्ड फूड की मांग

देश में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। रोजगार के मौके बढ़ने के साथ-साथ पैकेज्ड फूड की मांग भी बढ़ रही है। इन महत्वाकांक्षी नीतियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपकी योजनाएं भी उतनी ही महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। खाद्य संस्करण क्षेत्र में इसकी सफलता में योगदान देने वाले 3 मुख्य कारक हैं – छोटे किसान, छोटे उद्योग और महिलाएं।

यह भी पढ़े : Tamil Nadu: दो दलित युवकों को निर्वस्त्र कर पेशाब किया, छह लोगों ने जाति पूछकर पीटा,6 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *