Advertisement

Vande Metro: जानें इस फर्राटेदार मेट्रो की सारी जानकारी, इतनी होगी टॉप स्पीड

Vande Metro

Vande Metro

Share
Advertisement

Vande Metro: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी कि वंदे भारत ट्रेनों की सफलता ने सरकार को वंदे मेट्रो के लॉन्च की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया है। रेल मंत्री के अनुसार, वंदे मेट्रो एक क्षेत्रीय रेल होगी और ये दो शहरों के बीच चलेगी जो लगभग 100 किमी दूर होंगे। मंत्री ने कहा कि वंदे मेट्रो को 2024 से पहले डिजाइन किया जाएगा और फिर लगभग 18 महीने तक इसका परीक्षण किया जाएगा। अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार 2025 में वंदे मेट्रो शुरू करने की योजना बना रही है।

Advertisement

रेल मंत्री ने कही ये बात:

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, “वंदे भारत ट्रेन जहां 400-600 किमी की दूरी के लिए थी, वहीं वंदे मेट्रो (Vande Metro) उन दो शहरों को जोड़ने के लिए चलेगी जिनकी दूरी 100 किमी से कम होगी। यह ट्रेन इन दोनों शहरों में लगातार चलेगी। हम इसे इस साल डिजाइन करेंगे, एक प्रोटोटाइप बनाएंगे और 1-1.5 साल के लिए इसका परीक्षण करेंगे।”

दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) के महाप्रबंधक संजीव किशोर के अनुसार, बेंगलुरु को शुरुआती चरण में वंदे मेट्रो मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह देश का एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र है। SWR के महाप्रबंधक संजीव किशोर ने कहा, “भारत के सबसे महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों में से एक होने के नाते, बेंगलुरु निश्चित रूप से वंदे मेट्रो पाने वाले पहले शहरों में से एक होगा।”

किशोर ने कहा कि बेंगलुरु से लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित तुमकुरु और हिंदूपुर जैसे शहरों को वंदे मेट्रो मिल सकती है। इसी के साथ उन्होने कहा कि वंदे मेट्रो लोकल ट्रेनों के मुकाबले काफी तेज रफ्तार से दौड़ेगी। किशोर ने हालांकि वंदे मेट्रो की अधिकतम गति या औसत गति के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है।

यूपी-बिहार को भी मिल सकती है Vande Metro की सौगात

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर जैसे दो बड़े शहरों में भविष्य में वंदे मेट्रो की नई सौगात मिल सकती है। आपको बता दें कि दोनों शहरों के बीच की दुरी भी 90 किलोमिटर है। इसी तरह, लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित बिहार के दो बड़े शहर पटना और गया में भी वंदे मेट्रो दौड़ती दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें: संत रविदास जयंती पर CM Bhupesh Baghel करेंगे राजिम माघी पुन्नी मेले का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें