Uttrakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिया अनोखा तोहफा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर जनहित का फैसला लेते हुए सुर्खियां बटोरने का काम किया है। मिली जानकारी के हिसाब से राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का विशेष तोहफा मिला है। वित्त विभाग की फाइल को सीएम ने गुरुवार को मंजूर किया। अब कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते पर है।
कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने कहा था कि बोनस और डीए का फैसला दिवाली से पहले हो जाएगा। कहीं न कहीं ये सरकार की जनकल्याण भावना को प्रदर्शित करता है