यूनियन बजट 2022 Live: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का विशेष फोकस, 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले – राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति का संबोधन
Share

यूनियन बजट 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बजट भाषण शुरू हो चुका है। अपने बजट सत्र के संबोधन की शुरुआत राष्ट्रपति ने कोरोना महामारी से की। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना ने मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन भारत आज दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से एक है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी डोज भी युवाओं को दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सरकार भविष्य की तैयारियों में जुटी है, इसलिए 64 हजार करोड़ रुपये से आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। देश में 8 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र हैं, जिससे सस्ती दवाएं मिलती हैं।

भीमराव अंबेडकर का किया जिक्र

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा। बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है। पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई, उसमें यह दिखाई पड़ता है।

किसानों पर बोले

किसानों से भी रिकॉर्ड अनाज खरीदी गई है। किसानों की आय के नए जरिए तैयार किए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। किसान रेल से किसानों को फायदा हुआ है। कोरोना काल में 1900 से ज्यादा किसान रेल चली।

भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। देश में 5जी का काम तेजी से हो रहा है। भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी।

महिला सशक्तिकरण पर सरका का ध्यान

महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। तीन तलाक को खत्म किया गया।

राष्ट्रपति बोले- भारत में तेजी से विदेशी निवेश बढ़ रहा है। भारत का विदेश मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है। निर्यात में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

खादी की बिक्री में तीन गुणा बढ़ोतरी

राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना काल के बाद सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री-लोन की व्यवस्था की गई थी। इस गारंटी को बाद में 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। खादी की सफलता सबको दिख रही है। खादी की बिक्री देश में तीन गुना बढ़ी है।

2 करोड़ लोगों को मिला पक्का घर

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार गरीबों की गरिमा बढ़ाने का काम कर रही है। अबतक देश में 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं। आवाज योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर को स्वीकृत किया गया है। पेयजल की व्यवस्था हुई है। जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का विशेष ध्यान

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार का महिला सशक्तिकरण पर खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। तीन तलाक को खत्म किया गया। तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है।

खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी

कोरोना काल के बाद सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की गई। इस गारंटी को बाद में बढ़ाकर 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। देश में खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पूरा होने की करीब है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा।

रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर फोकस

देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का विशेष फोकस है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई। 209 ऐसे सामानों की सूची जारी की जिनको विदेश में नहीं खरीदा गया।

नॉर्थ ईस्ट की तरफ सरकार का विशेष ध्यान – बोले राष्ट्रपति कोविंद

नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में विकास का काम जारी है। वहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिसमें रेल लाइन भी शामिल है। जम्मू कश्मीर के लोगों को भी रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

राष्ट्पति का अभिभाषण हिंदी खबर पर लाइव देखिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *