Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

death anniversary

Pandit Deendayal Upadhyay death anniversary

Share
Advertisement

नई दिल्लीः राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज (11 फरवरी) पुण्यतिथि है। आपको बता दें कि साल 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी। जबकि 11 फरवरी 1968 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक थे।

Advertisement

आपको बता दें कि प्रसिद्ध विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ बनाने का सारा काम किया था।

इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा पंडित उपाध्याय का पूरा जीवन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए समर्पित था। उनके दर्शन ने न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान सुझाया।

वहीं उपराष्ट्रपति नायडु ने ट्वीट कर बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समर्पित राष्ट्रवादी, विवेकशील विचारक और निस्वार्थ सेवा के आदर्श प्रतीक थे। विचारों को सादर प्रणाम। उन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्र को एकात्म मानवतावाद के संदर्भों में परिभाषित किया और सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण सहकार्य का आदर्श स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *