भारत को आज आजाद हुए 75 साल हो गए हैं और देश अपने आजादी का 76 जश्न बड़े ही जोश, उमंग और उल्लास से बना रहा है। पूरे देशभर में आजादी के इस पर्व को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ऐसे में इस खास अवसर पर गूगल भी इस जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर भारत के इस आजादी पर्व को अनोखे तरीके से सेलिब्रेट का संदेशा दिया है।
केरल की गेस्ट आर्टिस्ट ने गूगल का डूडल बनाकर आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस खास डूडल को बनाया वहीं जश्न बनाते लोग इस थीम को काफी पसंद कर रहें है। इस थीम में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली पतंगबाजी को दर्शया है साथ ही आसमान में उड़ती पतंग भी इसमें देखी जा सकती है इस थीम से ये मैसेज दिया गया है कि पिछले 75 वर्षों में भारत कितनी उंचाइयों को छू चुका है और आने वाले समय में भी आसमान की बुलंदियों को छूएगा। यह गूगल डूडल विकास की गाथा और भारत की लगातार नई ऊंचाईयों को छूने के जज्बे को भी दिखाता है।
यह गूगल डूडल बनाने के पीछे अपनी सोच के बारे में बात करते हुए कलाकार निधि ने कहा, पतंगबाजी हमारे देश की सबसे प्यारी यादों में से एक है। स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी का रिवाज हमारे यहां दशकों से रहा है, इसलिए इस अवसर पर यह डूडल बनाया है। पतंगबाजी का इस्तेमाल आजादी से पहले भी स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ करते थे। उस समय पतंगों पर अंग्रेजों के खिलाफ संदेश लिखकर उनके विरोध प्रदर्शन के तौर पर पतंगें उड़ाई जाती थीं।
Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…
Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…
Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…
Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…
This website uses cookies.