Advertisement

हिंदुओं की वजह से धर्मनिरपेक्ष है देश : प्रह्लाद जोशी

Share
Advertisement

Karnataka : धर्मनिरपेक्षता को लेकर कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पलटवार किया और कहा कि यह देश इसलिए धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिंदू हैं। पाकिस्तान, इराक और कई अन्य देशों में कोई धर्मनिरपेक्षता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कई देवताओं की पूजा करते हैं, इसलिए हम सभी को स्वीकार भी करते हैं।

Advertisement

देश इसलिए धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिंदू हैं  

कर्नाटक के हुबली में उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की सर्वोच्च पराकाष्ठा है। यह देश इसलिए धर्मनिरपेक्ष है, क्योंकि यहां हिंदू हैं। पाकिस्तान, इराक और कई अन्य देशों में कोई धर्मनिरपेक्षता नहीं है। हम कई देवताओं की पूजा करते हैं, इसलिए हम किसी को भी स्वीकार करते हैं। यदि यह देश धर्मनिरपेक्ष है, तो यहां रहने वाले हिंदुओं और उनके व्यापक दृष्टिकोण की वजह से है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सिद्धारमैया के बेटे इस तरही की बातें करते रहते हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

राजनीतिकरण बेहद खतरनाक है

यतींद्र सिद्धारमैया ने हाल ही में दावणगेरे में एक रैली के दौरान कहा था कि धर्म का राजनीतिकरण बेहद खतरनाक है और भारत को पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के हश्र से सीखने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने कहा था कि अगर देश धर्मनिरपेक्षता को छोड़कर धर्म के पीछे दौड़ना शुरू करेगा तो इसका विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज धर्मनिरपेक्षता विचार खतरे में है। हमें ऐसे दलों से सावधान रहना चाहिए जो धर्म का राजनीतिकरण करते हैं।

हिंदू राष्ट्र बनाने की ताक में हैं  

यतींद्र ने कहा था कि धर्म के नाम पर तानाशाही ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दिवालिया बना दिया है। बीजेपी के सहयोगी संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ताक में हैं। यदि ऐसा होने दिया गया तो हमारा देश भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू की जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वे तीन राज्य हार गए।

यह भी पढ़ें – ‘ये सब राजनीतिक षड़यंत्र, जिसके इशारे पर हो रहा…’ ईडी की चार्जशीट पर भूपेश बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें