Advertisement

बीजेपी और बीआरएस का मकसद है सिर्फ अपनी संपत्ति बढ़ाना : प्रियंका गांधी

Share
Advertisement

Telangana : कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने राज्य के भोंगिर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। किंतु, उसमें से कमीशन बहुत लोगों ने खाया।

Advertisement

BJP और BRS का मकसद सत्ता में बने रहना

प्रियंका ने बीआरएस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP और BRS का मकसद सत्ता में बने रहना और अपनी संपत्ति बढ़ाना है। आपको उन्हें दिखाना होगा कि तेलंगाना के लोग पैसे के लिए आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे, जैसा वे करते हैं।

सरकार दो तरह से चलती है

प्रियंका ने कहा कि आज राज्य की जनता इंदिरा और सोनिया अम्मा को प्रेम करती है। क्योंकि, उन्होंने आपके लिए काम किया। संकट में आपकी आवाज सुनी। सरकार दो तरह से चलती है। एक सरकार जनता के लिए चलती है। जबकि, दूसरी सरकार सिर्फ अपने फायदे, अपने नेताओं के महलों को बनाने, भ्रष्टाचार करने और सत्ता में रहने के लिए चलती है।

तेलंगाना में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है

प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। किंतु, उसमें से कमीशन बहुत लोगों ने खाया। तेलंगाना के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। और BRS पार्टी और अमीर होती जा रही है। चुनाव आते ही BRS पोल मैनेजमेंट का काम शुरु कर देती है। लेकिन, आपको इन्हें बताना होगा कि तेलंगाना की जनता अब अपने अधिकारों के लिए लड़ेगी।

प्रियंका ने तेलंगाना की जनता से 6 बड़े वादे किए

प्रियंका ने तेलंगाना की जनता से 6 बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लिए महालक्ष्मी योजना, रायथु भरोसा, युवा विकासम, इंदिरा अम्मा इंदलू, गृह ज्योति और चेयुथा कांग्रेस की 6 गारंटी है।

यह भी पढ़ें – Adani Group ने क्यों कहा उसका सिलक्यारा सुरंग बनाने वाली कंपनी से कोई संबंध नहीं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें