Advertisement

हरियाणा से पंजाब पहुंची राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

Share
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से पंजाब पहुंच चुकी है।(Bharat Jodo Yatra in Punjab) सबसे पहले राहुल गांधी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे जहां उन्होनें माथा टेका। राहुल गांधी ने ये बात अच्छे से सिद्ध भी कर दी की जैसा देश वैसा भेष यहां उनको पगड़ी बांधे हुए देखा गया।

Advertisement

बता दें राहुल गांधी कि ये भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में सात दिनों तक रहेगी।(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) सुबह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई और भारी तादात में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। दोपहर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शंभू बॉर्डर के रास्ते पंजाब में एंट्री की।

बता दें कि राहुल गांधी के साथ यात्रा में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। पंजाब में सात दिनों तक रहने के बाद राहुल गांधी हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से अपनी यात्रा को लेकर जाएंगे लेकिन उससे पहले पंजाब में अपने अंतिम सांतवे दिन वो इसका समापन पठानकोट में एक मेगा-रैली  और जनता को संबोधित का आयोजन करके करेंगे। राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराकर होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *