Advertisement
राष्ट्रीय

पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में होगा विलय, कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे नड्डा, शाह से मिलने

Share
Advertisement

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पंजाब लोक कांग्रेस की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में विलय पर भी चर्चा हो सकती है। नड्डा और शाह से मिलने के पहले अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। पार्टी के बड़े नेताओं की कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां पार्टी पहले से अधिक सीट जीतने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

Advertisement

पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के विलय से कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

अगर पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय होता है तो पार्टी अमरिंदर सिंह को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। आम आदमी पार्टी के उदय के बाद सभी पार्टियां फिर से राज्य में जमीन तलाशने की नई संभावनाओं पर विचार कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस को दो बार सत्ता में ला चुके कैप्टन भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि बन सकते हैं। साथ ही भाजपा की बड़े सिख चेहरे की तलाश भी पूरी हो सकती है।

आप पार्टी की जीत से विधानसभा चुनाव में नहीं मिला था फायदा

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के आगे बड़े-बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए थे। ऐसे में लोकसभा चुनाव में स्थिति अलग होने के कारण भाजपा को उम्मीद है कि राज्य में वह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। किसान आंदोलन ने भी राज्य में भाजपा की छवि को खासा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पार्टी को उम्मीद है कि मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव के नतीजे उसके अनुकूल आ सकते हैं।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.