स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन

President Ramnath Kovind address to Nation on Independence Day Eve.
नई दिल्ली:
- टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, ख़ासतौर से महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई।
- देश में कोरोना महामारी की मुश्किलें, कोरोना योद्धाओं को किया नमन और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।
- जम्मू-कश्मीर में ‘नव जागरण’ युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील है।
- भारतीय लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली विषय, नए संसद भवन के निर्माण का भी ज़िक्र किया।
- भारत के द्वारा पालन किए पैरिस जलवायु समझौते का जिक्र, गगनयान मिशन का विशेष महत्व बताया।
- राष्ट्र के लिए जान न्योछावर करने के लिए तैयार रहने वाले सशस्त्र सुरक्षाबलों को नमन किया।
- सभी भारतीयों और प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा के साथ सशक्त, समृद्ध और शांतिपूर्ण भारत की परिकल्पना का जिक्र किया।
टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात
देश के नाम अपने संबोधन से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होने मेडल जीतने और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में ‘हाई टी’ के लिए आमंत्रित किया था।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि उन पर देश को गर्व है।
इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु समेत हॉकी की पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।
समारोह में भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम ने भी शिरकत की।