Advertisement

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी के निधन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, कहा- अनुभवी गायक को खो दिया

Bappi Lahiri

Bollywood Singer Bappi Lahiri

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रसिद्ध गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उनका का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपको बता दें कि उन्‍होंने मुंबई के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। विख्‍यात संगीतकार और गायक बप्‍पी लहरी 69 वर्ष के थे। आपको बता दें कि बप्‍पी लहरी कई फिल्‍मों में अपने कई मशहूर गानों के लिए मशहूर हैं।

Advertisement

मालूम हो कि भंकाज शीर्षक से उनका अंतिम फिल्‍मी गीत 2020 में आई फिल्‍म बागी-3 में शामिल किया गया था। इस बीच, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा बप्पी लाहिरी के गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा भारत ने एक और अनुभवी गायक और संगीतकार को खो दिया है। उपराष्ट्रपति नायडू ने बताया कि बप्पी दा को उनके जीवंत संगीत के लिए हमेशा याद किया जाएगा। आगे उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें