Advertisement

पुलिस को तकनीक में हमेशा अपडेट रहने की आवश्यकता : राष्ट्रपति मुर्मू

Share
Advertisement

New Delhi: एआई के गलत उपयोग और डीपफेक की समस्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमेशा अपडेट रहना होगा।

Advertisement

पुलिस के सामने हैं कई चुनौतियां

राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने आए 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पुलिस बलों के सामने साइबर अपराध, ड्रग कार्टेल, वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद जैसी कई चुनौतियां हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने डीप-फेक की समस्या पर जताई चिंता

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नई तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभाव से परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं। अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है और डीप-फेक जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को तकनीक के क्षेत्र में हमेशा अपडेट रहना होगा और अपराधियों पर बढ़त बनानी होगी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी किया गया बयान

राष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था की मुख्य जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया कि आईपीएस अधिकारी राज्य सरकारों द्वारा नियुक्त पुलिस कर्मियों को नेतृत्व प्रदान करते हैं। इस प्रकार देश की पुलिस व्यवस्था को एक अखिल भारतीय सूत्र में पिरोने का कार्य भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी करते हैं।

आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कानून व्यवस्था जरुरी शर्त

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कानून व्यवस्था की मजबूती जरुरी शर्त होती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर और स्थानीय स्तर पर यह देखा गया है कि जहां कानून व्यवस्था मजबूत नहीं है, वहां उद्यमी निवेश नहीं करना चाहते हैं। इस प्रकार, पुलिस विभाग किसी भी क्षेत्र के बहुआयामी विकास में केन्द्रीय भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें – World Cup 2023: आप सरकार ने किया बड़ा एलान, वर्ल्ड कप के मौके पर नहीं मिलेगी दिल्ली में शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें