Advertisement

PM on Congress: DK सुरेश की ‘अलग देश’ की टिप्पणी पर भड़के PM, बोले- कांग्रेस करना चाहती है देश के टुकड़े

PM on Congress_ pm slams congress in loksabha
Share
Advertisement

PM on Congress: संसद में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने डीके सुरेश कुमार की अलग देश की टिप्पणी पर कांग्रेस की आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस खुलेआम देश में अलग देश बनाने की वकालत कर रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

PM on Congress: आज जम्मू-कश्मीर के विकास की हो रही चर्चा

पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 पर चर्चा करते हुए कहा कि जब भी कश्मीर की बात होती थी तो विपक्ष हमेशा सवाल खड़े करती थी। लेकिन आज कश्मीर के विकास की चर्चा की जा रही है। पूरा विश्व कश्मीरी की सराहना कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने आर्टिकल 370 को पूरे दिल से अपनाया है।

PM on Congress: देश को चुकानी पड़ी नेहरू जी की गलतियों की कीमत

पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में नेहरू जी की वजह से ही दरार पड़ी थी। सिर्फ कश्मीर ही नहीं, बल्ति पूरे देश को नेहरू जी की गलतियों की कीमत चुकानी पड़ी है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश में मंहगाई बढ़ाने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब भी कांग्रेस आती है महंगाई आती है। कभी कहा गया था कि ‘हर चीज़ की कीमत बढ़ जाने की वजह से मुसीबत फैली है, आम जनता उनमें फंसी है।’ यह नेहरू जी ने लाल किले से कहा था। 10 साल बाद भी महंगाई के यही गीत कहे गए थे। देश का PM रहते उन्हें 12 साल हो गए थे लेकिन हर बार महंगाई काबू में नहीं आ रही थी। नेहरू जी जनता से केवल एक ही बात कहते थे कि महंगाई के कारण आपको मुसीबत हो रही है।

ये भी पढ़ें- PM in Parliament: संसद में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें