Advertisement

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य को विकास से जोड़ा : अर्जुन मुंडा

Share
Advertisement

New Delhi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने नागरिकों के स्वास्थ्य को सीधे-तौर पर भारत के आर्थिक विकास से जोड़कर देखा। मुंडा ने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान योजना जैसी अनेक योजनाओं की शुरुआत की। इसका परिणाम सामने आ रहा है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

Advertisement

कर्ज के जाल में फंसने से मिली मुक्ति

इसका असर देश के विकास पर भी दिखाई पड़ रहा है, और देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना में पात्र लोगों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इससे अपने परिजनों का इलाज कराने में लोगों को कर्ज के जाल में फंसने से मुक्ति मिली है।

एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अब देश में एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले यह संख्या केवल छह थी। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज यानी किसी को पीछे न छोड़ने के दृष्टिकोण के साथ शुरू हुई प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना से लगभग 55 करोड़ लोगों को लाभ हो रहा है।

आदिवासी समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है  

इस योजना को पीएम मोदी ने 23 सितंबर 2018 को रांची से प्रारंभ किया था। सरकार का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्त-पोषित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बन चुका है। मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण अब आदिवासी समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम से आदिवासी आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का निदान संभव होगा।

यह भी पढ़ें – Bihar: सीएम नीतीश के ‘जल जीवन हरियाली’ मिशन की विदेश में भी सराहना- शीला मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें