Advertisement

नजीब जंग ने मुस्लिम कट्टरपंथियों की लगाई क्लास

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व LG नजीब जंग ने इशारों-इशारों में मुस्लिमों पर कटाक्ष किया। नजीब जंग ने कहा कि केवल अल्लाह हू अकबर कहने से प्रगति नहीं होगी। पढ़ाई सबसे ज्यादा आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि जिस मजहब की शुरुआत ही इकरा यानी पढ़ शब्द से हुई हो, वही आज सबसे पीछे है। आज बच्चों के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बहुत आवश्यक है। यूपी, बिहार और एमपी में मुस्लिम-दलित और पिछड़े शिक्षा के मामले में बहुत पीछे हैं।

Advertisement

नजीब जंग का बड़ा बयान आया सामने

सनद रहे कि पूर्व LG नजीब जंग U.P. के बाराबंकी में रफी अहमद किदवई मेमोरियल डिग्री कॉलेज के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां, उन्होंने मुसलमानों पर ये कटाक्ष किया और बच्चों को पढ़ाई की अहमियत भी समझाई। बाराबंकी के मसौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रफी अहमद किदवई की याद में एक डिग्री कॉलेज बन रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रफी अहमद किदवई आजाद भारत की पहली सरकार में संचार मंत्री रहे थे।

मदरसे में पढ़ने वालों पर क्या कहा नजीब जंग ने?

नजीब जंग ने ये भी कहा कि लोगों को गलतफहमी है कि मदरसे में पढ़ाई करने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी होती है। जबकि हकीकत यह नहीं है। मदरसे में आठवीं क्लास तक पढ़े छात्र जब आगे की शिक्षा लेने के लिए जाते हैं तो उनमे अलग ही टैलेंट होता है।

शिक्षकों की जिम्मेदारी को दिलाया याद

उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी टारगेट को पाने के लिए कुशल शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। कॉलेज की बिल्डिंग चाहे जैसी भी बनवा लीजिए किंतु अगर शिक्षक अच्छे नहीं होंगे तो मकसद हासिल करना मुश्किल होगा। डिग्री कॉलेज के शिलान्यास के इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग के अलावा यूपी के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री और रफी अहमद किदवाई ट्रस्ट के चैयरमैन अम्मार रिजवी, अधिकारी फैज किदवाई, विधायक फरीद महफूज किदवई भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Rajasthan Election 2023: पायलट ने मनमुटाव भूल मिलकर चुनाव लड़ने की कही बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *