Advertisement

भारत बनाएगा विश्व रिकार्ड, गुरूग्राम में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी

Share
Advertisement

हमें अपनी प्रकृति को बचाए रखने के लिए Ecological  Balance की बहुत जरूरत है,हरियाणा से एक अच्छी ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों  से मिली जानकारी के हिसाब से हरियाणा राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि हरियाणा अरावली रेंज (Aravalli Range) में देश का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क (Safari Park) विकसित किया जाएगा।

Advertisement

ये पार्क 10,000 एकड़ का सफारी पार्क गुरुग्राम और नूंह जिलों को कवर करेगा। राज्य सरकार की तरफ से इस बारे में ये भी कहा गया है कि यह प्रोजेक्ट दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ी प्रोजेक्ट होगा। मौजूदा वक्त में शारजाह, अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा तैयार किया गया सफारी पार्क है। इसे फरवरी 2022 में खोला जाएगा।शारजाह सफारी लगभग 2,000 एकड़ के क्षेत्र में फैला है।

ये पूरी जानकारी सरकार के हवाले  से मिली है। अब तक मिली खबरों के हिसाब से प्रस्तावित अरावली पार्क शारजाह सफारी के आकार से 5 गुना अधिक होगा और इसमें एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी/पक्षी पार्क, टाइगर के लिए चार क्षेत्र, शाकाहारी जीवों के लिए एक बड़ा क्षेत्र शामिल है।  इसके अलावा विदेशी पशु पक्षी, एक पानी के नीचे की दुनिया में रहने वाले जीवों के लिए एक क्षेत्र शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *