Advertisement
राष्ट्रीय

Afghanistan को भारत भेजेगा गेंहू, तालिबान की खुशी का ठिकाना नहीं

Share
Advertisement

इस वक्त अफगानिस्तान बड़े आर्थिक संकट से जुझ रहा है। ऐसे में भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत की इस घोषणा से तालिबान भी गदगद हो गया है और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान को 20 हजार मीट्रिक टन गेंहू की मदद देने की घोषणा की है।

Advertisement

तालिबान ने की तारीफ

तालिबान के स्पीकर सुहेल शाहीन ने वियोन न्यूज को दिए एक बयान में कहा, “20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की मदद के लिए अफगानिस्तान भारत का शुक्रगुजार है। इस प्रकार की मानवीय मदद से दोनों देशों के बीच भरोसा कायम होता है। इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होते हैं।” तालिबान स्पीकर ने भारत को दुनिया का असली लीडर बताया है।

भारत करेगा अफगानिस्तान की मदद

इस वक्त अफगानिस्तान में लोगों को जीवनयापन के लिए जरूरी सामान भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में भारत की अफगानिस्तान को मदद किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मदद को लेकर भारत ने कहा कि, “अफगानिस्तान में इस समय मानवीय संकट पनपा हुआ है। वहां लोगों को खाने तक के लिए रोटी नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि भारत ने अफगानिस्तान को 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने का फैसला किया है।”

200 करोड़ का विकास पैकेज

भारत शुरू से अफगानिस्तान को बुरे हालात में मजबूत सहारा बनकर खड़ा रहा है। इसकी एक मिसाल केन्द्र सरकार के बजट में भी देखने को मिली। बता दें कि इस बार आम बजट 2023-24 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफगानिस्तान के लिए 200 करोड़ रुपये के विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: Afghanistan में बम ब्लास्ट, तालिबानी गवर्नर समेत तीन लोगों की मौत

Recent Posts

Advertisement

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

This website uses cookies.