Advertisement

IAF C-130 J Aircraft: भारत ने फिर उड़ाई दुश्मन की नींद, कर दिखाया ये कारनामा

Share
Advertisement

IAF C-130 J Aircraft: भारतीय वायुसेना (IAF) ने एकबार फिर दुश्मन की नींद उड़ाने का कारनामा कर दिखाया है। भारत को रात के समय C-130 J Aircraft की कारगिल हवाई पट्टी पर लैंडिंग की सफलता मिली है। बता दें कि भारत ने ये इतिहास में पहली बार किया है। अब भारत दिन के साथ-साथ रात के समय भी अपने दुश्मनों पर नजर रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

IAF ने जारी किया वीडियो

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया हैंडल पर सफल लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए IAF ने लिखा, ‘IAF C-130 J विमान ने हाल ही में, पहली बार, कारगिल हवाई पट्टी पर रात्रि लैंडिंग की। रास्ते में इलाके को छिपाने का काम करते हुए, इस अभ्यास ने गरुड़ के ट्रेनिंग मिशन को भी पूरा किया है।’

IAF C-130 J विमान की खासियत

ये एक चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला सैन्य परिवहन विमान है। इसको उड़ाने के लिए 2 पायलट और एक लोडमास्टर की जरूरत होती है। यानी की कुल 3 क्रू मेंमबर्स मिलकर इस विमान को उड़ाते हैं। C-130J , लॉकहीड सी-130 हरक्यूलस के नए इंजन, फ्लाइट डेक और अन्य प्रणालियों के साथ का एक व्यापक अपडेट संस्कारण है। इसकी कुल लंबाई 29.79 मीटर है। विमान में कम से कम 19 टन सामान लोड कर के इधर उधर ले जाया सकता है। ये विमान एक घंटे में 644 Km का सफर तय करने में सक्षम है। बता दें की इतिहास में किसी भी अन्य सैन्य विमान की तुलना में सबसे लंबा निरंतर उत्पादन हरक्यूलस परिवार के विमानो का ही हुआ है।

ये भी पढ़ें-Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष के घर पहुंचे मनोज तिवारी, सियासी अटकलें फिर हुई तेज़

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *