Advertisement

अरबपतियों की जेब भरना ही सरकार की प्राथमिकता : प्रियंका गांधी

Share
Advertisement

New Delhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ कुछ अरबपतियों की जेब भरना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पिछले 19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

Advertisement

प्रियंका ने क्या आरोप लगाया?

प्रियंका ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों ने 6 महीने में 1.32 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं। लेकिन, जनता को कोई राहत नहीं मिली। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है।

यह भी पढ़ें – UP News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर से धारा 144 लागू, इन नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *