Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ आज, कांग्रेस बोली- ‘नफरत के बाजार में खोली मोहब्बत की दुकान..’

Share
Advertisement

कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है। ऐसे में पार्टी आज यानी (7 सितंबर) को देशभर के सभी जिलों में पद यात्रा का आयोजन करेगी।

Advertisement

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली

कांग्रेस की ओर से जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा को आज एक साल पूरा हुआ, 145 दिन चली इस यात्रा ने देश के 12 राज्यों और 2 संघ शासित प्रदेशों से 4081 किमी का सफ़र तय कर करोड़ों देशवासियों के मन में एक उम्मीद जगाई और नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल दी।

बता दें कि कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले साल 7 सितंबर, 2022 को शुरू की थी। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भाईचारे को बढ़ाना है। इसी कारण इस कांग्रेस ने इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया था।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची। कर्नाटक में पदयात्रा मैसूर, बेल्लारी और रायचूर में 21 दिनों तक चली। भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना के विकाराबाद, महाराष्ट्र के नांदेड़ और जलगांव, मध्य प्रदेश के इंदौर, राजस्थान के कोटा, दौसा और अलवर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब के पठानकोट से होते हुए जम्मू पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: MP: कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल- किसानों को मुआवजा नहीं तो हम CM की वो हालत करेंगे जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *