Advertisement
राष्ट्रीय

एलन मस्क का अपनी ही कंपनी में कर्मचारियों पर नया फरमान, अब 80 घंटे करवाएंगे काम

Share
Advertisement

एलन मस्क(Elon Musk) ने जबसे ट्विटर की कमान हाथ में ली है तबसे कर्मचारियों के तो जैसे बुरे दिन शुरू हो चुकें हैं। अब एलन मस्क ने ऐसा फरमान जारी कर दिया है कि आने वाले समय में कंपनी के कर्मचारियों को और भी कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को पहली बार संबोधित करते हुए फर्म की दिवालिया होने की आशंका जताई है। मस्क ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमें फायदे की स्थिति में आना है तो 80 घंटे तक काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस में मुफ्त खाने जैसी सुविधाएं भी खत्म की जाएंगी। यही नहीं कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम जैसी जो सुविधा दी गई थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

Advertisement

मस्क का कहना है कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, उसे लेकर यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। एलन मस्क ने अपने संबोधन में कहा कि यदि कंपनी ज्यादा कैश नहीं जुटा पाती है तो फिर दिवालिया होने का भी खतरा पैदा हो सकता है। एलन मस्क ने ट्विटर(Twitter) की कमान संभालने के दो महीने के अंदर ही कई बड़े फैसले लिए हैं। वह आधी से ज्यादा वर्कफोर्स को नौकरी से बाहर कर चुके हैं। भारत में भी ट्विटर इंडिया के 90 फीसदी कर्मचारी नौकरी से हटाए जा चुके हैं। इन लोगों में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल हैं। अन्य बकाया कर्मचारियों को उन्होंने ऑफिस आकर काम करने की नसीहत दी है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने कहा कि एलन मस्क ने कर्मचारियों से कहा कि यदि आप ऑफिस नहीं आते हैं तो आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। यही नहीं लोगों को नौकरी से हटाए जाने के सवाल पर एलन मस्क ने कहा कि हमें और मजबूत होना होगा। मस्क ने कहा कि हमें इस संकट से निपटने के लिए तत्काल 8 डॉलर सबस्क्रिप्शन फीस वाले प्लान पर आगे जाना होगा। जानकार मानते हैं कि कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उनकी ओर से आर्थिक संकट वाली बात कही गई है। वह यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि लोगों ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया तो फिर ट्विटर मुश्किल हालातों में होगा।

Recent Posts

Advertisement

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

MI vs KKR: वानेखेड़े में जमकर होगी चौके-छक्कों की बारिश, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…

May 3, 2024

MADHUBANI: झूठ की राजनीति करते तेजस्वी और राहुल- चिराग पासवान

CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…

May 3, 2024

UP News: दहेज लोभियों ने शादी के ढाई माह बाद नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, पड़ताल में जुटी पुलिस

UP News: अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का कमरे…

May 3, 2024

This website uses cookies.