Advertisement
राष्ट्रीय

पूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान, बोले- एक दो करोड़ मुसलमान मर भी जाएं तो हर्ज नहीं

Share
Advertisement

अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसमें कुरैशी ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। अजीज कुरैशी ने विवादित बोलते हुए कहा कि 22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं। उन्होंने कहा, “जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं।” 

Advertisement

दरअसल लटेरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल अजीज़ कुरैशी सहित प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री दीपचन्द यादव के साथ कई मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हुए थे। पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अजीज कुरैशी कह रहे है कि कांग्रेस के लेाग आज हिंदुत्व और यात्राओं की बात करते हैं। जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहते हैं। मुझे कुछ भी कहने में शर्म नहीं है। चाहे पार्टी मुझे निकाल दें। कुरैशी वीडियो में आगे कहते है कि यह डूब मरने वाली बात है। आज नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते है। जय बोलते है। गर्व से कहो हम हिंदू हैं बोलते है। यहीं नहीं कुरैशी वीडियो में कहते हैं कि आज हमारे पीसीसी दफ्तर में मुर्तियां बैठाते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह आगे कहते है कि आज भूख, बेरोजगारी से लड़ाई है। 

भाजपा ने किया पलटवार

बता दें पूर्व राज्यपाल के वीडियो पर भाजपा ने पलटवार कर किया है। भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कुरैशी का वीडियो शेयर कर लिखा कि यह कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व राज्यपाल कुरैशी साहब हैं। सुनिए भाई साहब के वक्तव्य विदिशा ज़िले के लटेरी में आयोजित कार्यक्रम में ,कांग्रेस की नीतियों के बारे में। इसीलिए कांग्रेस के लोगों को चुनावी हिन्दू कहते हैं। बंटाधार और करप्शन नाथ यदि कहीं हों तो सुन लें।

दरअसल पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी मंच पर भाषण देते हुए कहते हैं- हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे,आप हमारे घर-बाजार जला दो,उनकी दुकानें जला दो,उनकी माँओं की बेइज्जती करो,बच्चों को यतीम कर दो,तुम सुहागनों की मांग का सिंदूर पोंछ दो,हमारी बहनों के हाथों की चूड़ियां तोड़ दो, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे लेकिन जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथो में चूड़ियां नही पहन रखीं, 22 करोड़ में से एक करोड़ दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं।

बता दें कि अज़ीज़ कुरैशी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित मिजोरम के राज्यपाल रहें हैं। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2020 को मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था। अजीज कुरैशी ने जनवरी से मार्च 2015 तक मिजोरम के 15वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने पहले उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था और उन्हें एक महीने के लिए उत्तर प्रदेश का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था। 1973 में उन्होंने मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था।

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग होने की उम्मीद, अगर कंडीशन ठीक नहीं रही तो 27 को उतरेगा लैंडर

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.