Advertisement

Bulli Bai App: असम से मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Bulli Bai
Share
Advertisement

बुल्ली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की आईएफ़एसओ स्पेशल सेल  ने मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को असम से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आरोपी नीरज को फिलहाल दिल्ली लाया जा रहा है।

Advertisement

अब तक गिरफ्तार हुए लोगों में दो उत्तराखंड से थे और एक बिहार के निवासी को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि बुल्ली बाई ऐप एक प्लेटफॉर्म है जिसे गिरहब नाम की वेबसाइट ने तैयार किया था। इसका मकसद भारत की मुसलमान महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी करना था। इस ऐप के जरिये 100 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रहीं थीं और कहा जा रहा था कि ये बिक सकती हैं।

इन महिलाओं में पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। फिलहाल ऐप को बैन कर दिया गया है। साथ ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

यहां भी पढ़ें: बुल्ली बाई: सेकुलर देश में मुस्लिम महिलाओं की ‘नीलामी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *