टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नया वार

Share

नई दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुआ संघर्ष अभी शांत होता दिख नहीं रहा है। निशिकांत दुबे ने बुधवार को एक बार फिर टीएमसी सांसद महुआ पर ताजा हमला बोला है। रिश्वत के बदले प्रश्न पूछने के मामले को लेकर दुबे ने कहा कि सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि यह मामला देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के तीखे प्रश्न

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से कुछ प्रश्न पूछे हैं। साथ ही मांग रखी है कि उन्हें इनका जवाब देना ही होगा।

निशिकांत दुबे के प्रश्न इस प्रकार है –

दुबई में NIC का मेल खोला था या नहीं?

उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?

रिश्वत के बदले सवाल पूछे कि नहीं?

क्या आपने विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?

संसद की आचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है।

लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का यह आरोप महुआ मोइत्रा के उन आरोपों के बाद आया है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे को आश्वासन दिया था कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग पर उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा।

दरअसल, सांसद महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर आरोप लगाया था कि इन्होंने अगस्त 2022 में देवघर हवाई अड्डे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था। इन दोनों ने ATC पर शाम के समय निजी विमान को टेक ऑफ कराने के लिए दबाव बनाया था। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया था कि ATC ने विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ान के लिए इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े : CG Election: विधानसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने फेके पर्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *