Advertisement

चुनाव पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी भाजपा, देखें ये रिपोर्ट

Share
Advertisement

रिपोर्ट- पंकज चौधरी

Advertisement

नई दिल्ली: चुनाव आयोग को चुनावी खर्चों के बाबत पेश किए गए ब्योरों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने ये स्वीकारा है कि चुनाव जीतने के लिए वो दिल खोल कर खर्च करती है यानि भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा खर्चीली पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा खर्चीली पार्टी

BJP ने इस साल मार्च में पश्चिम बंगाल , केरल , असम ,पुडुचेरी और तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर जमकर खर्च किया। इन पाँचो राज्यों पर भाजपा ने 252 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। चूंकि इन पाँच राज्यों में बंगाल का चुनाव भाजपा और प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ था इसलिए कुल खर्चे में करीब 151 करोड़ रुपए सिर्फ पश्चिम बंगाल में खर्च किए गए। लेकिन जहाँ तक पश्चिम बंगाल की बात है तो , तृणमूल कांग्रेस भी भाजपा से पीछे नहीं रही। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपए खर्च किए।

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपए खर्च किए

चुनाव आयोग को सौंपे खर्च के ब्योरे के मुताबिक BJP ने इन 5 राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252 करोड़ 2 लाख 71 हजार 753 रुपए खर्च किए। इनमें से असम में उसने 43.81 करोड़ रुपए और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपए खर्च किए। तमिलनाडु में पार्टी ने 22.97 करोड़ रुपए और केरल में पार्टी ने 29.24 करोड़ रुपए खर्च किए।

इतना पैसा पानी की तरह बहाने का इनाम भी भाजपा को मिला। पश्तिम बंगाल में अब वो मुख्य विपक्षी दल का किरदार निभा रही है। यहाँ कांग्रेस और वाम दलों का सूपड़ा साफ हो गया। असम में भाजपा ने सत्ता में दोबारा वापसी की। वहीं पुडुचेरी में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर पहली बार गठबंधन की सरकार बनाने में भाजपा कामयाब रही।


सिर्फ दक्षिण के दोनों राज्य तामिलनाडु और केरल में भाजपा को कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई बावजूद कि पार्टी ने काफी पैसे खर्च किए इन दो राज्यों पर। तमिलनाडु में भाजपा को सिर्फ 2.6% वोट मिले। और केरल में भाजपा को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *