Advertisement

बड़ी ख़बर: यूपी कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

Share
Advertisement

यूपी। राज्य में लगभग चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आज यानि रविवार की करीब 6 बजे कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें जितिन प्रसाद समेत कई मंत्रियों ने शपथ ली।

Advertisement

समारोह में सबसे पहले छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ ली। उसके बाद पलटू राम, डा. संगीता बलवंत ने शपथ लेते हुए कहा कि ‘मैं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह इमानदारी से करूंगी।’ उसके तुरंत बाद संजीव कुमार ने ईश्वर की शपथ लेते हुए कहा कि ‘मैं राज्य मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।‘ उसके बाद दिनेश खटीक ने शपथ ली और फिर धर्मवीर प्रजापति ने शपथ ली। इसके अलावा जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

संगीता बलवंत

पिछड़ी जाति बिंद समाज से संबंध रखने वाली संगीता बलवन्त बिंद गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। 42 वर्षीय पहली बार विधायक चुनी गई संगीता छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं।

संजय सिंह गौड़

वहीं अनुसूचित जनजाति समाज से सम्बन्ध रखने वाले संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गौड़ सोनभद्र जिले की ओबरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। करीब 46 वर्षीय संजीव कुमार पहली बार विधायक चुने गए हैं।

जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। जितिन प्रसाद यूपी की गणना ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में होती है। वो पूर्व केन्द्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। इसके अलावा वो दो बार सांसद रहें हैं। 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बने और 2008 में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।

धर्मवीर प्रजापति

धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने थे। ओबीसी समाज से आने वाले धर्मवीर प्रजापति पश्चिमी यूपी से हैं और वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

छत्रपाल सिंह गंगवार

छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। ये ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। इसके अलावा वो बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हैं और करीब 65 साल के हैं। 1980 से RSS में हैं, साथ ही RSS के प्रचारक भी रह चुके हैं।

दिनेश खटीक

44 वर्षीय दिनेश खटीक हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं और शुरू से ही भाजपा और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।

पलटू राम

पलटू राम बलरामपुर सदर की सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक हैं। वह सबसे पहले 2000 में भदुआ तरहर क्षेत्र से सदस्य और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट से मनकापुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें 4622 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। पलटू राम ने मेहनत, ईमानदारी और समाज सेवा के दम पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें