Advertisement

मध्य प्रदेश में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, कमलनाथ को अध्यक्ष पद से हटाया

Share
Advertisement

New Delhi : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी ने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटाने को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है। इससे पहले गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष थे।

Advertisement

हार के कारण हुआ बदलाव

पटवारी और उमंग दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरोधी खेमे के माने जाते हैं। मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद से ही चर्चा थी की पार्टी बड़ा बदलाव करेगी।

छत्तीसगढ़ में किसे मिली जिम्मेदारी?

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को नेता विपक्ष बनाया है। दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आदिवासी सीएम कार्ड की काट में कांग्रेस ने नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों आदिवासी समाज से बनाए हैं। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को लेकर बड़े फैसले लिए हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस हार के बाद से ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने की बाते सामने आ रही थी। लेकिन इन बातों को खुद कमलनाथ ने खारिज कर दिया था। वहीं अब कांग्रेस की ओर से बड़ा एलान किया गया है।

कांग्रेस ने किया बड़ा एलान

बता दें कि पार्टी ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इस से यह साफ होता है कि पार्टी ने कमलनाथ की छुट्टी कर दी है। काफी समय से इसे लेकर कहा जा रहा था कि पार्टी ऐसा कदम उठाते हुए उनसे उनका पद छीन ने की तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन इस बात को खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने खारिज कर दिया था।

बता दें कि अब पार्टी की ओर से इस बात का एलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने नए अध्यक्ष के रुप में जीतू पटवारी को चुन लिया है। जल्द ही वह मध्य प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काबिज होने वाले है। बता दें कि अब उन्हीं की देखरेख में पार्टी को आगे विस्तार किया जाने वाला है। हालांकि इस ऐलान पर अब तक पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें – CID Fame Vaishnavi Dhanraj: परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें