Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के कारण बर्बाद : राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के कारण बर्बाद : राहुल गांधी
Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान मेघालय में दोनों संगठनों को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया। पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई यात्रा सोमवार को मेघालय पहुंची। यात्रा में शामिल लोग कल वापस गुवाहाटी लौटेंगे। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा ने मणिपुर और प्रदेश के विचार को बर्बाद कर दिया।

Advertisement

हिमंत सरमा को बताया था सबसे भ्रष्ट सीएम  

दूसरी तरफ, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने 22 जनवरी को राज्य और जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने रविवार को अपने इस विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि असम में यात्रा के एंट्री करने के बाद से भारत के सबसे भ्रष्ट सीएम अपने गुंडों का इस्तेमाल करके हमारे काफिले, संपत्तियों और नेताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं।

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मामला है जिसे हर भारतीय को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह बीजेपी के फासीवाद और गुंडागर्दी को उजागर करता है। पूरे भारत में पीसीसी और डीसीसी को कल शाम बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया है। यह उजागर किया जाएगा कि कैसे मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी असम में अपने सबसे भ्रष्ट सीएम की मदद से लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा ने बना दिया राजनीतिक कार्यक्रम : कमलनाथ

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *