Advertisement

अयोध्या: राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा, जल्‍द पास किया जाएगा प्रस्‍ताव

Share
Advertisement

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर यह ऐलान किया है।

Advertisement

बता दें कि योगी सरकार  ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है।

अब लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। इस बारे में सरकार जल्द ही कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी।

वहीं, रविवार शाम को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके गृह जिले अलीगढ़ पहुंचा तो उनके समर्थकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कुछ मांग की।

जिसमें जिले के स्टेडियम और एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने की मांग की गई। इस पर सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में विचार किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही केशव प्रसाद मौर्या ने यूपी के विकास में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए पांच जिलों की एक-एक सड़क का नाम ‘कल्याण सिंह मार्ग’ करने का ऐलान कर दिया।

राम मंदिर जाने वाली सड़क अब  कहलाएगी ‘कल्याण सिंह मार्ग’

राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। यहां तक की भगवान राम के लिए उन्होंने अपनी सत्ता की कुर्बानी तक दे डाली थी। लिहाजा सरकार ने राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *