Advertisement
राष्ट्रीय

अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात में सचिन पायलट की शिकायत, लीक फोटो से हुआ खुलासा !

Share
Advertisement

राजस्थान में लगातार सीएम की कुर्सी को लेकर उठा पटक का दौर लेकिन गहलोत ने सोनिया गांधी से जब मुलाकात की तो उन्होनें पूरे प्रकरण के लिए माफी तो मांगी लेकिन इसके साथ ही उन्होनें आलाकमान के सामने अपने धुर विरोधी सचिन पायलट की जमकर बुराई की। उन्होनें सचिन पायलट को जमकर कोसा उन्होनें तो यहां तक कह दिया कि सचिन पायलट प्रदेश के ऐसे पहले अध्यक्ष के जिन्होनें अपनी सरकार खुद गिराने की कोशिश की है।

Advertisement

गहलोत केवल यहीं चुप नहीं रहे उन्होनें सचिन पायलट पर कई और आरोप लगाए। आलाकमान के साथ उनकी बैठक भले ही बंद कमरे में हुई लेकिन एक तस्वीर ने दोनों की इस खुफिया बैठक की बातचीत का एजेंडा का खुलासा कर रही है। अशोक गहलोत जब सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो उनके हाथ में एक चीट-शीट भी थी। इसमें उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए कई सारे बिंदुओं को लिख रखा था। फोटोग्राफर जे सुरेश द्वारा खींची गई इस चीट-शीट की तस्वीर में कई सारे पॉइंट्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। अशोक गहलोत ने चीट-शीट में सचिन पायलट के लिए SP शब्द का इस्तेमाल किया है।

सचिन पायलट के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गहलोत ने दावा किया है कि उनके पास 102 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, एसपी के पास सिर्फ 18 विधायकों का समर्थन है। गहलोत ने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने की पूरी संभावना थी। उन्होंने सचिन पायलट पर भाजपा के साथ मिलीभगत करते हुए राज्य में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि ऐसा करने वाले वह शायद पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। गहलोत ने बीजेपी पर विधायकों को खरीदने के लिए 10 से 50 करोड़ रुपये की पेशकश करने का भी आरोप लगाया।

फोटो के अनुसार, अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के साथ अपनी वार्ता की शुरुआत इस बात से की थी, “जो हुआ वह बहुत दुखद है, मैं भी बहुत आहत हूं।” आगे उन्होंने कहा, “रजनीती में हवा बदलते देख लोग साथ छोर देते हैं। यहां ऐसा नहीं हुआ।” उन्होंने सोनिया गांधी के सामने अपने खेमे के विधायकों का पूरा बचाव किया।

चीट-शीट के मुताबिक अशोक गहलोत आगे कहते हैं, “एसपी पार्टी छोड़ देगा। पार्टी ऑब्जर्वर पहले सही रिपोर्ट देते तो पार्टी के लिए अच्छा होता। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार गिराने की पूरी कोशिश की थी।” आपको बता दें कि अभी तक न तो कांग्रेस और न ही अशोक गहलोत ने इस तस्वीर पर कोई टिप्पणी की है।

Recent Posts

Advertisement

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

This website uses cookies.