नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माण होगा ध्वस्त

Nagpur Violence:

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर चलेगा बुलडोजर

Share

Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर कानून अनुमति देता है तो बुलडोजर चलेगा।

नागपुर में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर सोमवार यानी आज बुलडोजर की कार्रवाई होगी। फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। फहीम खान इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। अब उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ा जाएगा।

बुलडोजर चलाने जा रही है

नागपुर नगर निगम ने इसे अवैध निर्माण करार देते हुए फहीम खान को 24 घंटे के अंदर ढांचे को स्वयं हटाने का नोटिस दिया था लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। नागपुर नगर निगम की यह कार्रवाई संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला घर पर की जाएगी। यह पहली बार है जब BMC किसी हिंसा आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जा रही है।

अनुमति देता है तो बुलडोजर चलेगा

बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले ही कहा था कि अगर कानून अनुमति देता है तो बुलडोजर चलेगा। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि क्या महाराष्ट्र में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह न्याय देने का तरीका अपनाया जाएगा।

अवैध रूप से निर्मित

फहीम खान के घर को गिराने की कार्रवाई सोमवार को भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ शुरू होने की संभावना है। BMC ने 21 मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि 86.48 वर्गमीटर में बना यह घर जो फहीम खान की पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत है अवैध रूप से निर्मित है।

दो दुकानों को भी सील कर दिया

बीस मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम खान के घर का निरीक्षण किया था और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम 1966 के उल्लंघन का हवाला दिया था। अधिकारियों का कहना है कि इस घर का कोई भवन योजना स्वीकृत नहीं थी जिससे यह अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। शनिवार को नागपुर पुलिस ने फहीम खान की अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हिंसा के आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल किए गए दो दुकानों को भी सील कर दिया था।

सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

बता दें कि नागपुर हिंसा में पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के सिलसिले में शनिवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या 112 हो गई। इससे पहले बीस मार्च को नंदनवन और कपिल नगर थाना क्षेत्रों से तथा 22 मार्च को पचपावली शांति नगर लकड़गंज सक्करदरा और इमामबाड़ा क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया था।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें