मिजोरम विधानसभा चुनाव: दोबारा वोट डालने पहुंचे CM ज़ोरमथांगा
![](https://hindikhabar.com/wp-content/uploads/2023/11/mijoram-CM-1024x570.jpg)
मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा दोबारा वोट डालने के लिए पोल बूथ पहुंचे
लोकतंत्र के इस पर्व पर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके पहले मशीन में समस्या आने के कारण वह अपना वोट नहीं डाल पाए थे. मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
मिजोरम विधानसभा चुनाव: EVM मशीन ठीक होते ही मत डालने पहुंचे CM
CM जोरमथंगा सुबह वेंगलाई-आई YMA हॉल में वोट डालने पहुंचे। किंतु EVM मशीन खराब होने से वह वोट नहीं डाल पाए थे. EVM में तकनीकी खराबी के चलते उन्हें बिना वोट डाले बेरंग वापस लौटना पड़ा था. हालांकि जैसे ही EVM मशीन दोबारा ठीक हुई, वे मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला.
मिजोरम विधानसभा चुनाव: केंद्र में NDA के साथ लेकिन प्रदेश में भाजपा से कोई वास्ता नहीं
इसके साथ CM जोरामथांगा ने बयान देते हुए कहा कि वे केंद्र में तो NDA के साथ है लेकिन प्रदेश में भाजपा के साथ कोई वास्ता नहीं हैं. मिजोरम में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा “मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा नहीं है. हम अकेले सरकार बना सकते हैं, प्रदेश में हमें BJP की जरूरत नहीं है. ना हमने BJP से सम्पर्क किया ना ही उन्होंने”.
CM जोरामथांगा का कहना है “बहुमत के लिए उन्हें 21 सीटें चाहिए और हमें विश्वास है कि हम 25 या उससे ज्यादा सीट जीत लेंगे.” मिजोराम विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष लाल सातवा ने भी आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
11 लाख जनसंख्या वाले मिजोरम में इस बार 8.52 लाख लोग मतदान करेंगे। 4.13 लाख पुरुष और 4.39 लाख महिला इसमें हैं। 50 हजार 611 नवीनतम मतदाता हैं।
स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया कि राज्य में 1,276 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीस केंद्र संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की पांच सौ कंपनियां लगाई गई हैं। थोरांग सीट पर सबसे कम 14 हजार 924 वोटर हैं, जबकि तुइचावंग सीट पर सबसे ज्यादा 36 हजार 41 वोटर हैं।
ये भी पढ़ें- चुनावी वादेः जीने के लिए अनाज, मत्यु पर लकड़ी-कंडे तक की व्यवस्था