आज आएंगे मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे, थोड़ी देर में मतगणना होगी शुरू

Milkipur By Election : आज मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे आएंगे। मतगणना 8 बजे से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद सीट से सांसद बन गए। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। उन्होंने विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अन्य नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए, लेकिन इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो पाया। निर्वाचन से जुड़े विवाद थे, जो हाईकोर्ट में विचारधीन थे।
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के साथ मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव का ऐलान हुआ था। बताते चलें कि यह सीट काफी अहम मानी जा रही है। रामलला की प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा के चुनाव हुए थे। लोकसभा चुनाव में फैजाबाद की सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों ही पार्टियों के लिए अहम
जानकारी के लिए बता दें कि जबकि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बड़ा मुद्दा था इसके बावजूद बीजेपी ने यह सीट गंवा दी थी। इसीलिए सपा और भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई। अबकी बार के उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा और भाजपा में कांटे टक्कर बताई जा रही है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए रैलियां कीं। दोनों ही पार्टियां अपने – अपने दावे कर रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने इस सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
यह भी पढ़ें : लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009 के उल्लंघनकर्ताओं से 21 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना एकत्रित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप