Madhya Pradeshराज्य

MP Politics News: चुनावी रिजल्ट से पहले हुई 2 विधायकों की सदस्यता ख़त्म, नोटिफिकेशन हुआ जारी

MP Politics News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सत्तारूढ़ बीजेपी से लेकर विपक्षी में बैठी कांग्रेस को 3 दिसंबर को आने वाले चुनावी परिणामों का इंतजार है, लेकिन उससे पहले ही दोनों ही सियासी पार्टियों ने अपने अपने विधायकों की सदस्यता ख़त्म दी है।

विधानसभा सचिवालय ने दोनों ही पार्टियों के एक एक विधायक सदस्य के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिए हैं। जहां इसमें भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी(Narayan Tripathi) और बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला (Sachin Birla) शामिल हैं। यानी अब कांग्रेस छोड़ने वाले सचिन बिरला और बीजेपी के नारायण त्रिपाठी की विधायकी चली गई है।

रिजल्ट से पहले दो विधायकों की सदस्यता खत्म

आपको बता दें कि दोनों ही विधायकों को उनके बागी तेवर के चलते निकाला गया है। एक तरफ जहां बड़वाह के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने सदस्यता नहीं ली पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी फिर नहीं आए। कांग्रेस विधायक दल ने दो बार उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन दिया पर उसे तकनीकी आधार पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अमान्य कर दिया था। लेकिन अब विधानसभा सचिवालय ने सचिन बिरला का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

तो वहीं दुसरी तरफ बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा और विधानसभा दोनों से इस्तीफा देने वाले नारायण त्रिपाठी ने विंध्य विकास पार्टी नाम से खुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। बता दें कि मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी काफी समय से पार्टी लाइन से बाहर जाकर विंध्य अंचल में काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने विंध्य विकास पार्टी नाम से अपने राजनीतिक दल का पंजीयन भी करा लिया था।

आखिरी में बता दें कि विधानसभा सचिवालय ने अपने इस फैसला का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद परिणाम आने तक दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में अभी स्थान खाली रहेगा।

 ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/sports/martin-guptill-says-he-still-get-plenty-of-hate-mails-for-ms-dhoni-world-cup-2019-semi-final-run-out-news-in-hindi/

Tags। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button