विदेश मंत्रालय ने शेयर की सूची, जानें पाकिस्तान की जेल में कितने भारतीय ?

Share

MEA : भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक चैनलों के माध्यम से नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया है। कॉन्सुलर एक्सेस 2008 पर द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत आदान प्रदान किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को सूची शेयर की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक चैनलों के माध्यम से, नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक-दूसरे की हिरासत में नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। कॉन्सुलर एक्सेस 2008 पर द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत, ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है।

भारत ने अपनी हिरासत में बंद 381 नागरिक कैदियों और 81 मछुआरों के नाम साझा किए हैं, जो पाकिस्तानी हैं या पाकिस्तानी माने जाते हैं। इसी तरह, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 49 नागरिक कैदियों और 217 मछुआरों के नाम साझा किए हैं, जो भारतीय हैं या जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं।

‘भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का…’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरिक कैदियों, मछुआरों और उनकी नौकाओं तथा लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है। पाकिस्तान से उन 183 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा गया है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

इसके अलावा, पाकिस्तान को पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद 18 नागरिक कैदियों और मछुआरों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं और अब तक उन्हें राजनयिक पहुंच प्रदान नहीं की गई है। पाकिस्तान से सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले नागरिक कैदियों और मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है, जब तक उनकी रिहाई और भारत वापसी नहीं हो जाती है।

यह भी पढे़ं : जम्मू में 14 विदेशी आतंकवादी ढेर, 13 आतंकी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने बताई पिछले साल की उपलब्धि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें