Women’s Day 2024: 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं महिला दिवस ?

Women’s Day 2024: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाता है और उनके अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करता है। आइए जानते है कि 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं महिला दिवस?
Women’s Day 2024: 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं महिला दिवस?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का विचार एक महिला क्लारा ज़ेटकिन का था। Clara Zetkin ने 1910 में विश्व महिला दिवस का प्रस्ताव किया। उस समय क्लारा डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में कामकाजी महिलाओं की एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग ले रही थीं। उस जगह की सभी महिलाओं ने उनका समर्थन किया, और 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में महिला दिवस मनाया गया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी और 8 मार्च को इसे मनाने की तिथि निर्धारित की। तब से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही हर साल मनाया जाता है।
Women’s Day 2024: इस साल की है ये थीम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल एक थीम होती है। Inspire Inclusion 2024 की थीम है। इसका अर्थ है एक दुनिया जहां हर व्यक्ति को समान हक और सम्मान मिले। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पिछले वर्ष ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ था।
ये भी पढ़े: Mahashivratri 2024 Wishes: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भक्तिमय संदेशों की शुभकामनाएं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए