Advertisement

Protein Fruits: वेट लॉस हो या गेन, ये 5 हाई प्रोटीन फल हो सकते हैं कारगर साबित…

Protein Fruits
Share
Advertisement

शरीर को स्वास्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। शरीर को अंदर से कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण सही आहार नहीं लेना होता है। आज कल बाजार मे जैसी मिलावटी चीजें मिल रही हैं वो अंदर ही अंदर हमारे शरीर को खोखला करती जा रही हैं। इसलिए हम क्या खा रहे हैं इस बात का हमें पूरा ध्यान देना चाहिए और फलों का सेवन अपने डायट में शामिल करना चाहिए। हमारे शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन आदि की आवश्यकता होती है। अधिक तेल मे छना, मसालेदार खाना, या बाहर का खाना हमारे शरीर को आलसी बना देता है। और हमारे शरीर की बिमारियों से लड़ने की क्षमता को भी घटा देता है।

Advertisement

Protein है बेहद जरूरी

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन का सेवन काफी जरूरी है। फिर चाहे वजन घटाना हो या बढ़ाना। सब के लिए प्रेटीन की जरूरत उनके रूटीन, उम्र और वजन के हिसाब से होती है। प्रोटीन हमारे शरीर को मल्टी टास्कर बनाता है। प्रोटीन के सेवन से शरीर मे टिश्यू का निर्माण होने मे मदद मिलती है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो आप दिन भर थकान, शरीर और जोड़ो में दर्द महसूस करते हैं।

प्रोटीन की कमी से बाल और नाखूनों से जुड़ी होने वाली समस्या भी होने लगती है। हमारे शरीर में कई तरह के एंजाइम, रसायन, और हार्मोन को बनाने में भी प्रोटीन मदद करता है। एक पुरूष को कम से कम 55 ग्राम प्रोटीन और महिला को 45 ग्राम प्रोटीन का रोज सेवन करना चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोटीन से भरपूर फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन बिजी शेड्यूल में भी किया जा सकता है और इससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकेगी। जैसा की हम जानते है फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर ही इनका सेवन करें.

आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में

कटहल (Jackfruit)

कटहल है तो फल लेकिन यह जब कच्चा हो तो इसको सब्जी के रूप में और पका हो तो फल के रूप में खाया जाता है। एक कप कटहल में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड आदि होते है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

अमरूद (Guava)

अमरूद में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। एक कप अमरूद में 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है जो कि और सब फलों से ज्यादा है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है ये पेट की कई सारी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

एवोकाडो ( Avocado)

एवोकाडो को बटर फ्रूट भी कहा जाता है। इसके कई सारे फायदे है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी पाई जाती है। एक कप एवोकाडो में करीब 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसे चाहे तो दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बना सकते है, अन्य फलों के साथ मिला कर इसका सलाद या फिर एवोकाडो टोस्ट बना कर खा सकते है।

कीवी (Kiwi)

रोजाना 1 कीवी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए कीवी का सेवन जरूर करें। ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा फल है। इसके एक कप में 2.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। कई लोग इसे स्नैक्स की तरह खाते हैं तो कई लोग कीवी और दूध की स्मूदी पीना पसंद करते है।

ब्लैकबेरी (Blackberry)

ब्लैकबेरी के एक कप में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। कई लोग इसे ओट्स के साथ खाना पसंद करते हैं। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कई सारे फायदे होते हैं। यह डिप्रेशन को भी कम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *