Advertisement
लाइफ़स्टाइल

गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं ये पांच तरह के ग्रीन जूस

Share
Advertisement

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की परेशानी शुरू हो जाती है। जैसे- डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचना। इस तरह की तमाम परेशानियां हर किसी को परेशान करने लगती है। इसलिए लोग फिट रहने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को तरल पदार्थों की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको पांच ग्रीन जूस के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पीने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपको कई फायदे मिलेंगे।

Advertisement

गर्मियों के मौसम में इन पांच ग्रीन जूस का करें सेवन

  1. पालक का जूस फायदेमंद

इस बात से तो कोई भी अनजान नहीं है कि हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में आप अपनी डाइट में पालक का जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और खून की कमी भी नहीं होगी।

  1. करेले का जूस भी बेहद फायदेमंद

यूं तो करेले का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए ये उतना ही फायदेमंद भी होता है। करेले के जूस का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों बहुत फायदा होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

  1. लौकी का जूस भी असरदार

लौकी में मौजूद विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको कई परेशानियों से राहत मिलती है।

  1. गन्ने का जूस भी मददगार

गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस को सबसे ज्यादा सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसलिए आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।

  1. एलोवेरा का जूस भी फायदेमंद

एलोवेरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके जूस का सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी दूर रहते है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से दूर सखते हैं।

Recent Posts

Advertisement

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

This website uses cookies.