Advertisement

गाजर खाने से मिल सकते हैं ये फायदे, जानें कैसे करें उपयोग

Share
Advertisement

गाजर (Carrot) एक पौष्टिक आहार है। इसका उपयोग सब्जी बनाने, जूस, आचार, केक, हलवा आदि बनाने में किया जाता है। आप जिस प्रकार चाहे इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामीन-के, पोटेशियम व आयरन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। गाजर से सिर्फ शरीर को पोषण ही नहीं मिलता बल्कि शारीरिक बीमारियां भी दूर होती है।

Advertisement

गाजर के फायदे (Benefits of carrot)

शरीर के लिए गाजर फाफी लाभदायक है। इसके सेवन से कई बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखो के लिए फायदेमंद (beneficial for eyes)

बीटा-कैरोटीन एक ऑर्गेनिक पिगमेंट होता है जो गाजर में पाया जाता है। उम्र के साथ बढ़ती हुई आंखों की समास्या को दूर करने में बीटा- कैरोटीन फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही गाजर में विटामीन-सी पाया जाता है जो बढ़ती उम्र के कारण मैक्यूलर डीजेनरेशन से राहत दिलाने में लाभदायक है।

हृदय के लिए लाभदायक (beneficial for heart)

हृदय के मरीजों के लिए गाजर का उपयोग लाभदायक हो सकता है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। गाजर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव बढ़ा सकता है। इसी के साथ लिपिड पेरोक्सिडेशन को कम करने में सहायक है। जिससे हृदय संबंधी रोगों से सुरक्षा मिल सकती है।

मुंह की बीमारी में गाजर फायदेमंद (Carrot beneficial in mouth disease)

मुंह शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसको स्वस्थ रखने के लिए गाजर का सेवन करना लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामीन-ए कारगर साबित हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह बताया गया है कि विटामिन-ए पेरियोडोंटल हेल्थ (मसूड़ों से जुड़ा स्वास्थ) को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

कैंसर से बचाव (cancer prevention)

गाजर कुछ हद तक कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि गाजर पॉली-एसिटिलीन व फालकैरिनोल जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो एंटी कैंसर गुण प्रदर्शित कर सकते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि गाजर कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने में मददगार है।

पाचन शक्ति को बेहतर करने में सहायक (Helpful in improving digestion power)

गाजर फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। फाइबर के कारण पाचन तंत्र सही रहता है। गाजर पाचन क्रिया को सुचारु रुप से चलाने में मदद करता है। जिसकी वजह से भोजन अच्छी तरह से पच सकता है। इसलिए अपने भोजन में गाजर को शामिल करना चाहिए।

गाजर का उपयोग (use of carrots)

1. गाजर का हलवा बनाकर खा सकते हैं। जो स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी होगा।

2. कच्ची गाजर का सेवन भी कर सकते हैं।

3. सलाद के रुप में भी आप इसे खा सकते हैं।

4. गजर की स्मूदी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

5. आप गाजर को फ्रेंच फ्राई के रूप में खा सकते हैं।

6. गाजर का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।

7. गाजर के साथ आलू और मटर मिलाकर सब्जी बना सकते हैं, जैसे आप अन्य सब्जियां बनाकर खाते हैं।

8.गाजर का जूस बनाकर पी सकते हैं।

9. गाजर का पराठा, चीला, केक आदि बना कर भी खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें