Advertisement

दुनिया के ऐसे देश जहां बसने के मिलते है लाखों रुपए,कई अन्य सुविधाएं

Sicily, Italy

Sicily, Italy

Share
Advertisement

क्या आपको पता है कि दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं जो अपने यहां बसने वाले लोगों को कुछ धनराशि देते है। इस लिस्ट में कई देश शामिल है। जानते है उन देशों के बारे में जहां आप शिफ्ट हो सकते है। लेकिन उन देशों में बसने के लिए कुछ शर्तें भी है तो आइए जानते है उन शर्तों के बारे में भी

Advertisement

क्या आपके मन में भी ख्याल आता है कि शहर की भीड़ भाड़ से दूर किसी शांत से जगह पर रहा जाए। कई लोग ऐसे होते है जो पढ़ाई, बिजनेस के लिए अन्य देशों में जाते है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते है तो आपको लिए काफी अच्छा मौका है। हम दुनिया के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे है।

अल्बानिया, स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड का यह शहर लोगों को अपने यहां बसने के लिए आमंत्रित कर रहा है। अपने यहां बसने वाले नौजवानों को 20 हजार फ्रैंक यानी 20 लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है। वहीं बच्चों को 10 हजार फ्रैंक 8 लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए शर्त है कि आपको यहा 10  सालों के लिए रहना होगा। बता दें बीते साल इस गांव में कुल 240 लोग ही थे।

सिसिली, इटली

सिसिली की जनसंख्या लगातार कम हो रही है ऐसे में अगर आप वहां बसना चाहते है तो ये काफी अच्छा मौका है। सिसिली के दो शहर सांबुका डि सिसिलिया और ट्रोइना 1 यूरो से भी कम मे घर बेच रहा है। शर्थ बस एक कि आपको इस घर को तीन सालों में रेनोवेट करने के साथ ही 6 हजार डॉलर यानी 4 लाख 80 हजार का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। जो रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद रिफंड हो जाएगी।

एंटीकाइथेरा , ग्रीस

यहां रहने वाले लोगों की संख्या केवल 20 है यही कारण है कि यहां रहने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। यहां बसने वाले लोगों को शुरुआती दीन सालों तक जमीन, घर और मंथली स्टाईपेंड के तौर पर 565 डॉलर लगभग 45 हजार रुपए दिए जाएंगे।

अलास्का

अगर आपको ठंडी जगह पर रहना पसंद है तो अलास्का आपके  लिए परफेक्ट  जगह साबित हो सकती है। यहां पर अलास्का परमानेंट फंड नाम से एक प्रोग्राम चलाया जाता है। जिसके तहत हर साल यहां रहने वाले निवासियों को एक समान धनराशि बांटी जाती है। अगर आप यहां पर पूरे साल के लिए रहते हैं तो 1,600 डॉलर यानी करीब 1 लाख 30 हजार रुपए ग्रांट किए जाएंगे।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है- कांग्रेस कमेटी खड़गवां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *