Advertisement

खांसी की समस्या से हैं परेशान तो गन्ने के रस में मिलाकर पिएं यह चीज, जल्द मिलेगी राहत

Share

गन्ने के रस में सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। आइए जानते हैं कि किस तरह से इस नुस्खे को अपनाकर खांसी की समस्या में राहत पा सकते हैं।

खांसी की समस्या
Share
Advertisement

बदलते मौसम में खांसी और जुकाम होना आम बात होती है। इसके चलते कई बार गले में दर्द जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। सर्दी-जुकाम वैसे तो किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना ठीक नहीं होता है। ऐसे में आप आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा कर सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं।

Advertisement

गन्ने के रस से सर्दी-जुकाम कैसे भगाएं?

गन्ने के रस में सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत होती है। आइए जानते हैं कि किस तरह से इस नुस्खे को अपनाकर खांसी की समस्या में राहत पा सकते हैं।

  • खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे पहले गन्ने का ताजा रस निकलवा लें।
  • इसके बाद मूली को घिसकर उसका रस निकालने हैं।
  • मूली के 50 ग्राम रस को एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पिएं।
  • ऐसा करने से खांसी में आराम मिल जाएगा।

गन्ने के रस के अन्य फायदे

इसके अलावा भी गन्ने के रस के कई फायदे होते हैं। गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बनी रहती है। रोजाना गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया रोग में आराम मिलता है।

  • गन्ने का रस पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके अलावा यह खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।
  • गन्ने का रस कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
  • गन्ने का रस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
  • गन्ने के रस को पीने से हिचकी आने की समस्या में भी आराम मिलता है।
  • गन्ने के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करने से उल्टियां बंद हो जाती है।

अस्वीकरण- यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों पर आधारित है। हिंदी खबर इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें